सद्गुरु ने इस सफेद फल के जूस को बताया सेहत के लिए रामबाण, रोज पीने से मिलेंगे 3 जोरदार फायदे

सेब, संतरा जैसे फलों का जूस पीना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है ये हम सभी जानते हैं। लेकिन आज हम आपको कद्दू के जूस के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां इस जूस की तारीफ सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी करते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

कद्दू जिसे सामान्य भाषा में पेठा कहा जाता है, ये बेहद चमत्कारी फल है। कद्दू को केवल एक साधारण सब्जी या फल नहीं समझना चाहिए। बल्कि कद्दू पोषण से भरपूर एक सुपरफूड है। आयुर्वेद में इसके कई तरह के फायदों के बारे में विस्तार से वर्णन देखने को मिलता है। शरीर को ऊर्जावान बनाने पाचन को दुरुस्त करने के लिए कद्दू का सेवन कारगर माना जाता है। कद्दू न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता बल्कि ये आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी दुरुस्त करता है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव की मानें तो, सफेद कद्दू का जूस गर्मियों में पीने से शरीर को ठंडक पहुंचती है और इसके साथ ओवरऑल हेल्थ दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है।

benefits of wax gaurd juice

पाचन होगा दुरुस्त

कद्दू में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इसे पाचन के लिए रामबाण बनाता है। कद्दू में मौजूद फाइबर और नेचुरल एंजाइम हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। जिससे कब्ज, गैस व एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलने में काफी आसानी होती है।

End of Feed