Kiwi Fruit benefits For High Blood Pressure: आपने अक्सर देखा होगा कि जब लोग डेंगू, मलेरिया, वायरल फ्लू या संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं, तो डॉक्टर उन्हें कीवी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह अद्भुत फल इम्यूनिटी बढ़ाता है और प्लेटलेट्स को कम होने से भी रोकता है। इस फल को अपनी दैनिक डाइट में शामिल करके आप जबरदस्त फायदे पा सकते हैं। आपको बता दें कि जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, वे अगर रोज कीवी खाना शुरू कर दें, तो इससे उनका बीपी कंट्रोल रहेगा। बीपी कंट्रोल करने में यह आपकी कई तरह से मदद कर सकता है, बस आपको सही तरीके से इसका सेवन करना है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए कीवी खाने के फायदे और इसके सेवन का सही तरीका जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Kiwi Fruit benefits For High Blood Pressure
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए कीवी खाने के फायदे- Benefits Of Kiwi Fruit For High Blood Pressure In Hindi
विटामिन सी और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर फल है। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, कीवीफ्रूट में बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल और हाई बीपी को कम करने में मदद कर सकते हैं। कीवी खाने से एंडोथेलियल फंक्शन में सुधार हो सकता है। अध्ययन में पाया गया है कि दिन में एक सेब की तुलना में तीन कीवी फ्रूट का सेवन करने से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक 24-एच बीपी के कम स्तर से जुड़ा था। इसके अलावा, कीवी में मौजूद पोटेशियम नर्वस सिस्टम को शांत और बीपी कंट्रोल रखने में मदद करता है। यह तनाव, वजन, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल आदि को भी कंट्रोल करता है, जो हाई बीपी का कारण बनते हैं।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए कीवी कैसे खाएं- How To Eat Kiwi To Control High Blood Pressure In Hindi
अगर किसी व्यक्ति को हाई बीपी की समस्या है, तो वह दिन में 2-3 कीवी का सेवन बिना किसी संकोच के कर सकता है। आप फ्रूट सलाद में कीवी शामिल कर सकते हैं, साथ ही इन्हें अपने शेक और स्मूदी का हिस्सा भी बना सकते हैं। आप सीधे तौर भी इसका सेवन कर सकते हैं। कीवी को डाइट में शामिल करने से सिर्फ ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में ही मदद नहीं मिलेगी, बल्कि इससे कई अन्य गंभीर रोग भी आपसे दूर रहेंगे। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
