Jaggery Roti Benefits : भारत में सर्दियों के सीजन में गुड़ का खास महत्व होता है। इस सीजन में लोग गुड़ से कई तरह के डिशेज बनाना पसंद करते हैं। इन डिशेज में गुड़ की रोटी भी शामिल है। गुड़ की रोटी का स्वाद काफी जबरदस्त होता है। वहीं, इसके सेवन से आपके शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। मुख्य रूप से गुड़ की रोटी को अपने आहार में शामिल करने से आपका बढ़ता वजन काफी तेजी से कंट्रोल हो सकता है। इसके अलावा यह ब्लड से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में प्रभावी हो सकते हैं। आइए जानते हैं गुड़ की रोटी खाने से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में-
गुड़ की रोटी खाने से सेहत को होने वाले लाभ
गुड़ की रोटी के फायदे
गुड़ की रोटी का सेवन करने से आपके शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। इससे आयरन की कमी को दूर करने से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ के बारे में-
आयरन की कमी करे दूर
गुड़ की रोटी में आयरन भरपूर रूप से मौजूद होता है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो गुड़ की रोटी को अपने आहार में जरूर शामिल करें। इससे आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बेहतर हो सकता है। इसके अलावा यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को भी दूर कर सकता है।
गले की खराश से राहत
गुड़ की रोटी का सेवन करने बालों को गले में होने वाली खराब, चुभन और दर्द से भी आराम मिलता है। दरअसल, गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में यह सर्दी की परेशानी से राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है।
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
गुड़ की रोटी न सिर्फ आपके शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकता है, बल्कि इससे ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ब्लड प्रेशर रोगियों को नियमित रूप से अपने आहार में गुड़ की रोटी को शामिल करना चाहिए।
अपच से राहत
पेट में गैस, अपच जैसी परेशानी को दूर करने के लिए गुड़ की रोटी का सेवन करें। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त कर सकता है। साथ ही पेट में अपच से भी राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
