महंगी दवाओं से कम नहीं है इस बेल का काढ़ा, सीजनल रोगों से छुटकारा पाने में करता है कई जड़ी-बूटियों को फेल

Health Benefits of Giloy in Hindi : सामान्य बुखार आने पर आपने अक्सर कई तरह की जड़ी-बूटियों के काढ़े का सेवन किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिलोय का काढ़ा पीने से आपके कई बीमारियों से निजात मिल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

आयुर्वेद में गिलोय को अमृता के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है। आयुर्वेद में गिलोय को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसे दूसरे नाम गुडूची से भी जाना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर गिलोय को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इसके साथ ही गिलोय में मैंगनीज, जिंक, कैल्शियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। कई तरह के रोगों से बचाव के लिए गिलोय का काढ़ा पिया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे गिलोय का काढ़ा सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी सामान्य समस्याओं में कारगर साबित होता है।

giloy benefits for health

गिलोय का काढ़ा पीने के फायदे - Health Benefits of Giloy in Hindi

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

हेल्दी रहने के लिए और अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आपको रोजाना गिलोय का काढ़ा पीना चाहिए। यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है जिससे आप आसानी से बीमार होने से बचते हैं। इसमें मैंगनीज, जिंक, कैल्शियम और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं।

End of Feed