डायबिटीज कंट्रोल करने से लेकर मांसपेशियों को मजबूत बनाता है नौकासन, बस जरूर रखें कुछ सावधानी

भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को सेहतमंद रखने के लिए कई तरह के अलग-अलग योगासन करने के बारे में आपको सलाह दी जाती है। ऐसे ही एक फायदेमंद योगासन के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे नौकासन के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही इसे करने की कुछ सावधानियां भी जानें।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने शरीर और सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जंक फूड, देर रात तक जागना और तनाव भरी दिनचर्या से बीमारियां धीरे-धीरे घर करने लगती हैं। ऐसे में योग एक प्राकृतिक समाधान है, जो न सिर्फ शरीर को संतुलित करता है, बल्कि मन को भी सुकून देता है। नौकासन एक ऐसा योगासन है, जिसका रोजाना कुछ मिनट अभ्यास करने से शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है। नौकासन शब्द दो संस्कृत शब्दों से मिलकर बना है, जिसमें 'नौका' का मतलब 'नाव' है और 'आसन' का अर्थ है मुद्रा। इस योगासन के अभ्यास में आपका शरीर नाव की आकृति जैसा बनता है। पेट की चर्बी कम करने से लेकर रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने तक इस योगासन के अनेक फायदे हैं।

benefits of boat pose

आयुष मंत्रालय के अनुसार, नौकासन एक प्रभावी योगासन है, जो शरीर को मजबूत और संतुलित बनाने में मदद करता है। इसे करते समय पेट, पीठ और जांघों की मांसपेशियों पर सीधा असर पड़ता है, जिससे शरीर की चर्बी कम होती है। यही नहीं, रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने में भी यह सहायक होता है। यह आसन न सिर्फ शारीरिक ताकत बढ़ाता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है।

End of Feed