सुबह खाली पेट का टेस्ट या HbA1c- हाई ब्लड शुगर का पता लगाने के लिए कौन-सी जांच है ज्यादा सही, जानें कब और कैसे कराएं टेस्ट

HbA1c vs Fasting Blood Sugar Test: सुबह खाली पेट फास्टिंग शुगर टेस्ट कराना बेहतर है या HbA1c। वर्ल्ड डायबिटीज डे पर जानें दोनों जांचों में अंतर, नॉर्मल रेंज, टेस्ट कराने का सही समय और डायबिटीज की पहचान के लिए कौन-सी जांच देती है ज्यादा जानकारी। याद रखें डॉक्टर्स की बताई ये जरूरी बातें।

HbA1c vs Fasting Blood Sugar Test: डायबिटीज आज भारत की बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में शामिल है। चिंता की बात यह है कि टाइप-2 डायबिटीज कई बार धीरे-धीरे शरीर में बढ़ती है और शुरुआत में इसके साफ लक्षण भी दिखाई नहीं देते। कई साल तक व्यक्ति को पता ही नहीं चलता कि उसका ब्लड शुगर सामान्य से ज्यादा रह रहा है। हाल के राष्ट्रीय आंकड़ों के मुताबिक, भारत में करीब 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जबकि लगभग 13.6 करोड़ लोग प्रीडायबिटीज की स्थिति में हैं। 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे (world diabetes day) पर जानें कि शुगर की जांच के लिए कौन से टेस्ट कराएं।

HbA1c vs Fasting Blood Sugar Test

फास्टिंग ब्लड शुगर या HbA1c टेस्ट - डायबिटीज की जांच के लिए क्या है बेस्ट

आमतौर पर डॉक्टर दो टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। पहला है फास्टिंग ब्लड शुगर और दूसरा HbA1c। कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि इन दोनों में से कौन-सा टेस्ट ज्यादा सही है? क्या सुबह खाली पेट कराया जाने वाला टेस्ट डायबिटीज की सही तस्वीर दिखाता है या HbA1c ज्यादा भरोसेमंद है? दरअसल, दोनों जांचों का अपना महत्व है।

End of Feed