गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है हर हफ्ते बुरे सपने आना, हाल ही में हुई रिसर्च में हुआ खुलासा

लंदन के इम्पीरियल कॉलेज में हाल ही में हुई एक हेल्थ स्टडी में आपकी सेहत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जी हां यदि आपको बहुत ज्यादा डरावने सपने आते हैं, तो आपको किसी खतरनाक बीमारी का खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

अगर आप अक्सर सोते वक्त डरावने और परेशान करने वाले सपने देखते हैं तो इसे मामूली बात समझकर नजरअंदाज न करें। एक रिसर्च में चौंकाने वाला दावा किया गया है कि हफ्ते में एक या उससे ज्यादा बार बुरे सपने देखना समय से पहले मौत का संकेत हो सकता है। ये सिर्फ डराने वाला सपना नहीं, बल्कि आपकी सेहत से जुड़ी किसी गहरी परेशानी का इशारा भी हो सकता है। लंदन के इम्पीरियल कॉलेज में की गई एक बड़ी स्टडी में पाया गया कि बार-बार बुरे सपने आने वाले लोगों में उम्र बढ़ने की रफ्तार तेज हो जाती है और उनके अंदर 70 साल से पहले मौत का खतरा भी तीन गुना तक बढ़ जाता है। इस स्टडी में करीब 1.80 लाख लोगों को शामिल किया गया, जिनमें वयस्कों के साथ-साथ बच्चे भी थे।

health and nightmares relation

तेजी से बढ़ता है उम्र का असर

रिसर्च में यह बात सामने आई कि बुरे सपनों से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन का लेवल काफी बढ़ जाता है। यह हार्मोन सिर्फ मानसिक रूप से ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से भी नुकसान पहुंचाता है। इससे शरीर में सूजन बढ़ती है और आंतरिक अंगों पर असर पड़ने लगता है। धीरे-धीरे यह असर हमारी उम्र बढ़ाने वाले क्रोमोसोम्स पर भी पड़ता है, जिससे इंसान के बूढ़ा होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

End of Feed