बस 24 किलो की लड़की! इस चक्कर में गई युवती की जान, सामने आया कारण तो डॉक्टर भी हैरान

हाल ही में केरल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती की जान पतला होने के चक्कर में चली गई। क्या आप भी ऑनलाइन डाइट प्लान के चक्कर में आ जाते हैं, यदि हां तो आपको आज जान लेना चाहिए कि ये डाइट प्लान आपकी सेहत के लिए जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।

आज युवा पीढ़ी में खुद को स्लिम फिट बनाने की होड़ लगी हुई है, जिसके लिए वह अपनी डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक सब कुछ करने के लिए तैयार हो जाते हैं। हालांकि फिट रहना सेहत के लिए काफी जरूरी भी होता है, लेकिन फिट रहने के लिए कौन सा तरीका अपनाया जाए ये बात समझनी काफी जरूरी है। क्योंकि हाल ही में केरल से सामने आए एक मामले ने लोगों को झकझोर दिया है। जहां ऑनलाइन डाइट प्लान को फॉलो करने के चक्कर में एक युवती ने अपनी जान गंवा दी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

online diet side effects

केरल से सामने आया मामला

हाल ही में केरल के कन्नूर जिले की रहने वाली 18 वर्षीय युवती जिसका नाम श्रीनंदा था उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ज्यादा डाइटिंग के कारण युवती की जान चली गई। घर वालों की मानें तो श्रीनंदा ने वेट लॉस के लिए महीनों से खाना छोड़ रखा था। जिससे धीरे-धीरे उसकी सेहत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

End of Feed