शरीर में आयरन कम होने पर दिखते हैं ये संकेत, Dr. Pal ने दी जरूरी सलाह

iron deficiency: आयरन की कमी सिर्फ थकान का नाम नहीं है। शरीर कई छोटे-छोटे संकेतों के जरिए आपको इसके बारे में बता सकता है।

क्या आपको अक्सर थकान महसूस होती है? थोड़ी दूर चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूल जाती है? बाल तेजी से झड़ रहे हैं या नाखून पहले से ज्यादा कमजोर हो गए हैं? अगर ऐसा है तो इसे सिर्फ काम का तनाव, नींद की कमी या कमजोरी समझकर इसे नजरअंदाज न करें। शरीर में आयरन की कमी (iron deficiency) भी इन समस्याओं की वजह हो सकती है। आयरन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। इसकी मदद से ही हीमोग्लोबिन बनता है, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में शरीर में आयरन कम होने पर कई तरह के संकेत दिखाई देने लगते हैं।

iron deficiency symptoms

शरीर में आयरन कम होने पर दिखते हैं ये संकेत (फोटो: AI)

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पलानीअप्पन मणिकम (Dr. Palaniappan Manickam) जो यूट्यूब पर Dr. Pal के नाम से फेमस हैं अपने यूट्यूब वीडियो में आयरन की कमी के लक्षण, इसके कारण, खान-पान और इलाज के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने यह भी समझाया कि लगातार आयरन की कमी को सिर्फ सप्लीमेंट्स लेकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके पीछे कोई दूसरी गंभीर वजह भी हो सकती है।

End of Feed