देश में फिर बढ़ा इस जानलेवा बीमारी का खतरा, 500 से पार हुई संक्रमितों की संख्या, 6 लोगों ने गंवाई जान

Swine Flu Spread in India: देश में एक बार फिर से H1N1 वायरस यानी स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। केरल से शुरू होकर इसके केस अब देश के 8 राज्यों में सामने आ रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो 500 से ज्यादा संक्रमित और 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Swine Flu Cases in India: भारत में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसका प्रकोप देश के 8 राज्यों में देखने को मिल रहा है, इस वायरस के देश भर में 516 मामले सामने आए हैं। जिसमें से अभी तक 6 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं। इसके अलावा दिल्ली और तमिलनाडु में भी हालत काफी गंभीर हैं और मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। केरल में 4 लोगों की मौत हुई तो कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में 1-1 व्यक्ति इस वायरस के संक्रमण के कारण मौत के मुंह में चला गया। आइए जानते हैं क्या है ये वायरस और कैसे करें इससे बचाव?

swine flu

क्या होता है स्वाइन फ्लू? - What Is Swine Flu

स्वाइन फ्लू एक गंभीर श्वसन मार्ग का संक्रमण है। जो H1N1 इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण फैलता है। इस वायरस के फैलने का मुख्य कारण सूअर होते है। लेकिन यह वायरस इंसानों से इंसानों में भी फैल सकता है। स्वाइन फ्लू के कारण गले, फेफड़े, और नाक में यानी पूरे श्वसन तंत्र में संक्रमण फैल सकता है।

End of Feed