Garlic Water Benefits: बीमारियों का रामबाण है लहसुन का पानी, फायदे जान रह जाएंगे दंग

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 06:19 AM IST

Garlic Water Benefits: सर्दियों में लहसुन का पानी पीने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ आपके बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकता है। सर्दियों में लहसुन का सेवन करने से आप सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी से बचे रहेंगे। आइए जानते हैं इसके लाभ के बारे मेंं-

KEY HIGHLIGHTS
  • लहसुन के पानी से बूस्ट होगी इम्यूनिटी
  • दिल को हेल्दी रखे लहसुन का पानी
  • लहसुन के पानी से सर्दी-जुकाम से पाएं राहत

Garlic Water Benefits: सर्दियों में इम्यूनिटी काफी ज्यादा कमजोर होने लगती है। ऐसे में हमें इम्यूनिटी को बूस्ट करने की आवश्यकता होती है। इम्यून पावर को बूस्ट करने के लिए आप कई तरह की चीजों का सेवन कर सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों में लहसुन को भी शामिल किया जा सकता है। सर्दियों में लहसुन का सेवन करने से आप सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी से बचे रहेंगे। इसके अलावा यह कई अन्य समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होता है। इतना ही नहीं, लहसुन से तैयार इसका पानी पीने से आप कई तरह की समस्याओं से दूर रह सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में लहसुन का पानी पीने से सेहत को क्या लाभ हो सकते हैं?

Garlic Water Benefits.

सर्दियों में लहसुन का पानी पीने के फायदे

लहसुन का पानी पीने के फायदे

सर्दियों में लहसुन का पानी पीने से आपकी पाचन शक्ति दुरुस्त होती है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके लाभ क्या हैं?

महिलाओं की कई समस्याओं का हल

कई स्टडी में यह सामने आया है कि लहसुन खाने या इसके पानी का सेवन करने से महिलाओं की कई हेल्थ प्रॉब्लम खत्म होती हैं। लहसुन महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाता है। ओव्यूलेशन (एग बनने की प्रक्रिया) को बढ़ाता है। ऐसे में जो महिलाएं नियमित रूप से लहसुन का सेवन करती है उन्हें स्वस्थ गर्भधारण होता है। कई अध्ययनों के अनुसार लहसुन के सेवन से पीरियड्स के समय दर्द से भी राहत मिलती है।

इम्यूनिटी करे बूस्ट
सर्दियों में इम्यूनिटी काफी ज्यादा कमजोर होने लगती है। ऐसे में नियमित रूप से लहसुन के पानी का सेवन करें। लहसुन के पानी का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। दरअसल, लहसुन में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो संक्रमण से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में आपकी मदद कर सकता है।

पाचन को रखे दुरुस्त
सर्दियों में पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में लहसुन का पानी आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है। लहसुन में मौजूद गुड बैक्टीरिया आपके पाचन को दुरुस्त कर सकता है। इसके सेवन से पेट में दर्द, ऐंठन, गैस जैसी परेशानी कंट्रोल रहती है। इसके अलावा यह पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान कर सकता है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का पानी पीना आपके लिए हेल्दी हो सकता है। इससे खून को पतला करने में मदद मिल सकती है। अगर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन के पानी का सेवन करें।

दिल को रखे स्वस्थ
लहसुन में एलिसिन समृद्ध रूप से पाया जाता है, जो एक तरह का ऑर्गो सल्फर यौगिक (organosulfur compound) है। यह आपके दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। अगर आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो लहसुन के पानी का रोजाना सेवन करें। लहसुन के पानी का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Feed