डर से हार्ट अटैक तक, पीछा किए जाने से महिलाओं में 40% ज्यादा बढ़ता है हार्ट डिजीज का रिस्क, स्टडी में हुआ खुलासा

Stalked women face 40% higher heart health risk: हार्वर्ट की 20 साला स्टडी में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। स्टडी में यह पाया गया है कि स्टॉकिंग या रिट्रेनिंग ऑर्डर का अनुभव कर चुकी महिलाओं में दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा 40% तक बढ़ जाता है। जानिए कैसे मानसिक तनाव और डर से हृदय स्वास्थ्य पर असर होता है।

Stalked women face 40% higher heart health risk: क्या आपने कभी सोचा है अगर कोई आपका बार-बार पीछा करे, आपको डराए या परेशान करे, तो ये सिर्फ मानसिक तकलीफ ही नहीं देगा, बल्कि दिल पर भी भारी असर डाल सकता है। हार्वर्ड की एक बड़ी स्टडी में पता चला है कि जिन महिलाओं ने कभी स्टॉकिंग (पीछा किए जाने) या रिस्ट्रैनिंग ऑर्डर जैसी स्थिति झेली है, उनमें आने वाले समय में हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा करीब 40% ज्यादा होता है। मतलब, ये डर मन में तो बैठता ही है, लेकिन चुपचाप आपके दिल की सेहत को भी खराब कर देता है। आइए जानते हैं ये स्टडी क्या कहती है और इससे सबक क्या लेना चाहिए।

Stalked women face 40% higher heart health risk

Stalked women face 40% higher heart health risk

20 साल तक चली रिसर्च

इस स्टडी में अमेरिका की 66,000 से ज्यादा महिलाएं शामिल थीं, जिनकी उम्र 36 से 56 साल के बीच थी। शुरुआत में किसी को हार्ट डिजीज नहीं थी। लेकिन 20 साल तक ट्रैक करने के बाद पता चला कि जिन महिलाओं ने स्टॉकिंग या रिस्ट्रैनिंग ऑर्डर का अनुभव किया, उनमें हार्ट अटैक या स्ट्रोक की संभावना लगभग 40% ज्यादा थी।

End of Feed