Weight loss drinks in hindi:खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से इन दिनों कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं। डाइट के साथ साथ घंटों जीम में पसीना भी बहाते हैं। हालांकि कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वेट लॉस जर्नी में सही डाइट लेना बेहद जरूरी होता है तभी आप कम समय में वजन घटा सकेंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप तेजी से वजन घटा सकते हैं।
वजन घटाने में बहुत कारगर है ये 5 ड्रिंक्स (Source:istock)
इन ड्रिंक्स की मदद से घटाए वजन
एप्पल साइडर विनेगरएप्पल साइडर विनेगर वेट लॉस में बेहद फायदेमंद साबित होता है। एप्पल साइडर विनेगर के सेवन के साथ साथ आपको अपनी डाइट का भी बेहद खास ध्यान रखना होगा।
ग्रीन टी
एंटी-ऑक्सीडेंट और कैफीन से भरपूर ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और तेजी से वजन घटाने में मदद करती है।
प्रोटीन शेक
प्रोटीन शेक के सेवन से भूख कम लगती है जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।
वेजिटेबल जूस
फाइबर से भरपूर सब्जियों का जूस पीने से भी वजन घटाने में मदद मिलती है। ये शरीर को पोषक तत्व देते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं।
ब्लैक कॉफी
ब्लैक कॉफी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और साथ ही भूख को भी कम करता है। इसके सेवन से आप जल्दी से वजन कम कर सकते हैं।
