क्या मखाना बीपी के मरीजों के लिए अच्छा है, इसका ब्लड प्रेशर पर क्या असर पड़ता है

Makhana In High Blood Pressure: बीपी के मरीजों के मन में अक्सर एक सवाल आता है कि क्या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज मखाना खा सकते हैं, इसका उनकी सेहत पर क्या असर पड़ सकता है? चलिए डॉक्टर से जानते हैं इसका जवाब।

Makhana In High Blood Pressure: आजकल हाई ब्लड प्रेशर यानी बढ़ा हुआ BP एक ऐसी समस्या बन गई है, जिससे लाखों लोग परेशान हैं। एक बार BP बढ़ने की समस्या शुरू हो जाए तो खानपान पर खास ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि रोजाना खाने वाले स्नैक्स में क्या शामिल किया जाए और क्या नहीं। मखाना भी ऐसा ही एक लोकप्रिय स्नैक है, जिसे लोग हेल्दी मानते हैं। लेकिन क्या यह सच में हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए फायदेमंद है?

Makhana In High Blood Pressure

बीपी के मरीजों के लिए मखाना फायदेमंद या नुकसानदेह

इस बारे में यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. जी. कृष्णा मोहन रेड्डी बताते हैं कि अगर मखाने को सही तरीके और सही मात्रा में खाया जाए तो यह हाई BP वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि इसे किसी इलाज की तरह नहीं देखना चाहिए।

End of Feed