Foods To Reverse Aging In Hindi: आजकल हम देखते हैं कि लोग 20 की उम्र में ही 30 के नजर आने लगते हैं। वे कम उम्र में ही ऐसे दिखने लगते हैं जैसे कि वे कितने मैच्योर हैं या उम्र काफी बड़ी है। उनकी त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आने लगती हैं। साथ ही, चेहरे पर कील-मुंहासे, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और गड्ढे नजर आने लगते हैं। आपको बता दें कि अगर कोई व्यक्ति समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण नोटिस करता है, तो इसका एक बड़ा कारण खराब डाइट या खानपान हो सकता है। हम रोज कई जैसी चीजों का सेवन करते हैं, जो उम्र जल्दी बढ़ाने में योगदान देते हैं जैसे चीनी, मिठाई, पिज्जा-बर्गर, तला-भुना, नमकीन, मसालेदार फूड्स या सरल भाषा में कहें तो जंक और प्रोसेस्ड फूडस।
Foods To Reverse Aging In Hindi
ये सभी शरीर में फ्री-रेडिकल्स के निर्माण में योगदान देते हैं। ये हानिकारक कण त्वचा में डेड स्किन, झुर्रियां और फाइन लाइन्स को ट्रिगर कर सकते हैं। इसके अलावा, भी डाइट कई तरह से जल्दी बूढ़ा बनाने में योगदान देती है। वहीं, अगर आप स्वस्थ आहार लें तो ये आपको लंबे समय तक जवां दिखने और बुढ़ापे के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकते हैं। ऐसे कई फूडस हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करके आप बुढ़ापे को रिवर्स कर सकते हैं। इस लेख में जानें इनके बारे में।
बुढ़ापे को रिवर्स करने में मदद करेंगे ये फूड - Foods To Reverse Aging In Hindi
ब्लूबेरी
यह फल विटामिन सी, के और बी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह एजिंग को रिवर्स करने में मदद करता है। यह फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करता है, जो त्वचा पर एजिंग के लक्षणों को ट्रिगर करते हैं।
एवोकाडो
इस फल में ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे हेल्दी फैट होते हैं। साथ ही, यह प्रोटीन, विटामिन सी और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने और एजिंग के लक्षणों को कम करने में कारगर है।
अनार
इस लाल फल में विटामिन सी, फोलिक एसिड और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही, यह त्वचा के लिए जरूरी एलैजिक एसिड और प्यूनिकैलागिन कंपाउंड से भरपूर होता है, जो फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। यह त्वचा में कसाव लाने और लोच को बनाए रखने में मदद करता है।
अंडे
ये हाई क्वालिटी प्रोटीन से भरपूर हैं। यह त्वचा में कोलेजन प्रोटीन के निर्माण में मदद करते हैं। जो त्वचा को टाइट रखने और लचीला बनाए रखने के लिए आवश्यक है। यह त्वचा के लिए यह फूड किसी रामबाण से कम नहीं है। इसे खाने से बुढ़ापा दूर रहता है।
नट्स
काजू, बादाम, अखरोट आदि में हेल्दी फैट्स, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये त्वचा की बढ़ती उम्र को रोकने में कारगर हैं, साथ ही बुढ़ापे के लक्षणों को भी कम करते हैं।
हरी सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां पोषण का पावर हाउस होती हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और शरीर के लिए कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद करती हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
