कम हुए स्पर्म काउंट को तेजी से बढ़ा देती है ये चीजें, पुरुषों की सेहत के लिए साबित होती है वरदान

Food To Increase Low Sperm Count: यदि आप अपने स्पर्म काउंट को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ फूड्स को जरूर शामिल कर लेना चाहिए। क्योंकि स्पर्म काउंट कम होने पर आपको पिता बनने की राह में समस्या पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

आज भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का तनाव, खराब खानपान और दिनचर्या के कारण पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने की समस्या रोजाना बढ़ती जा रही है। कम होता स्पर्म काउंट पुरुषों में इनफर्टिलिटी का सबसे अहम कारण साबित होता है। इसके अलावा स्पर्म काउंट कम होने से पुरुषों को यौन इच्छा में कमी, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और शीघ्रपतन जैसी समस्याएं भी पैदा होने लग जाती हैं। यदि आप भी इस तरह की किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको आपको अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। आज हम आपको खाने के लिए कुछ ऐसे फूड्स बताने जा रहे हैं, जो आपके स्पर्म काउंट और स्पर्म की क्वालिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

food for sperm count

लहसुन का सेवन करें

स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन एक कारगर घरेलू उपाय माना जाता है। रोज सुबह खाली पेट 2 कली लहसुन का सेवन करने से आपके स्पर्म की क्वालिटी दुरुस्त होती है। आपको बता दें कि लहसुन में जिंक की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो आपके स्पर्म की क्वालिटी को बूस्ट करने का काम करती है। इसके अलावा लहसुन में मौजूद एलिसिन नाम का कंपाउंड आपके शरीर में खून के फ्लो को बेहतर करता है।

End of Feed