सर्दी में ये फूड्स खाए तो पछताएंगे, धीरे-धीरे जकड़ रहे हैं लंग्स और बढ़ा रहे निमोनिया, ठंड बढ़ने से पहले कर लें तौबा

Winter Foods To Avoid In Hindi: सर्दियों में कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो सेहत के लिए जहर साबित हो सकते हैं। ये धीरे-धीरे फेफड़ों को जकड़ लेते हैं, कफ बढ़ाते हैं और निमोनिया का खतरा बढ़ा देते हैं। जानिए कौन से 5 खाने ठंड में बिल्कुल नहीं खाने चाहिए और क्यों डॉक्टर भी इन्हें अवॉइड करने की सलाह देते हैं।

Winter Foods To Avoid In Hindi: सर्दियों का मौसम भले ही पसंदीदा हो, लेकिन ये वक्त सेहत के लिए कई बार मुश्किलें भी खड़ी कर देता है। खासकर जब बात फेफड़ों और सांस की सेहत की हो, तो छोटी-छोटी गलतियां भी भारी पड़ जाती हैं। इस मौसम में कुछ ऐसे फूड्स हैं, जो भले स्वाद में अच्छे लगें, लेकिन धीरे-धीरे लंग्स को कमजोर करते हैं और शरीर में कफ बढ़ाकर निमोनिया जैसी बीमारियों को न्योता देते हैं। अगर आप भी बार-बार खांसी, बलगम या सांस की तकलीफ महसूस कर रहे हैं, तो ज़रूरी है कि इन फूड्स से तुरंत दूरी बना लें।

छाती में बलगम बढ़ाने वाली गलती

छाती में बलगम बढ़ाने वाली गलती

छाती में बलगम बढ़ाने वाली गलती

ठंड के मौसम में दूध, दही या चीज़ का सेवन अगर ज़्यादा किया जाए, तो शरीर में म्यूकस यानी बलगम बढ़ने लगता है। डॉक्टरों के मुताबिक, डेयरी प्रोडक्ट्स सर्दी के मौसम में शरीर को ठंडा करते हैं और गले में जकड़न या कफ की समस्या बढ़ाते हैं। जिन लोगों को पहले से सांस की दिक्कत या एलर्जी है, उनके लिए दूध और दही से दूरी बनाना बेहतर है।

End of Feed