COVID 19 की पहली नेजल वैक्सीन iNCOVACC को मिली मंजूरी, इन लोगों को मिलेगी बूस्टर डोज

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 28, 2022, 08:37 PM IST

COVID IntraNasal Vaccine iNCOVACC: कोविड की पहली इंट्रानेजल वैक्सीन iNCOVACC को आपातकालीन स्थिति में मंजूरी मिल गई है। इस वैक्सीन को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल ने बनाया है। इस नेजल वैक्सीन की कीमत बेहद कम है। इसके इस्तेमाल के लिए सुई की जरूरत नहीं होती है। जानिए वैक्सीन से जुड़ी अपडेट।

KEY HIGHLIGHTS
  • नेजल वैक्सीन को आपातकाली इस्तेमाल के लिए मंजूरी।
  • नेजल वैक्सीन की कीमत बेहद कम है।
  • क्लिनिकल ट्रायल फेज 1, 2 और 3 परीक्षण किया गया।

मुंबई. दुनिया की पहली इंट्रानेजल वैक्सीन iNCOVACC को जल्द ही प्राथमिक और हेट्रोलॉगस बूस्टर डोज के लिए अनुमति मिल गई है। फिलहाल इसे 18 साल और उससे ज्यादा लोगों के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि इस नेजल वैक्सीन को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी ने बनाया है। इस वैक्सीन को नेजल ड्रॉप के जरिए दिया जाएगा।

Intra-Nasal-Vaccine

Intra Nasal Vaccine

भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने सोमवार को बताया कि नेजल कोविड वैक्सीन iNCOVACC (BBV154) को सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए आपातकालीन स्थिति में सीमित मात्रा में हेट्रोलॉगस बूस्टर डोज के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। वैक्सीन कैंडिडेट्स का क्लिनिकल ट्रायल के फेज 1, 2 और 3 परीक्षण किया गया। नेजल वैक्सीन की कीमत बेहद कम है। ये मध्यम आय वाले देशों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

End of Feed