व्रत रखना कैसे है शरीर के लिए फायदेमंद, साइंस ने भी माना भारतीय संस्‍कृति का लोहा, वजन कम करने की है बेस्‍ट ट्रिक

How Fasting Is Beneficial For The Body: फास्टिंग करने से हमारे शरीर में ऑटोफैगी प्रक्रिया शुरू हो जाती है। यह हमारे शरीर की एक अनोखी प्रक्रिया है, जो सेलुलर स्तर पर सफाई और पुनर्निर्माण करती है। अगर आप अपने शरीर को हेल्दी और यंग बनाए रखना चाहते हैं, तो ऑटोफैगी को अपनाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग और हेल्दी डाइट को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

How Fasting Is Beneficial For The Body: क्या आप जानते हैं कि जब हम कुछ समय के लिए भोजन नहीं करते या उपवास रखते हैं, तो हमारा शरीर खुद को साफ करने की प्रक्रिया शुरू कर देता है? आपको सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन वास्तव में यह शरीर की सफाई करने की बॉडी की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसे ऑटोफैगी (Autophagy) कहा जाता है। यह एक प्राकृतिक मरम्मत प्रणाली की तरह काम करता है, जो हमारी पुरानी, डैमेज और हानिकारक कोशिकाओं को तोड़कर उन्हें फिर से उपयोगी बनाने का काम करता है। इस प्रक्रिया के दौरान शरीर उन कोशिकाओं को भी खत्म करता है, जो कैंसर या अल्जाइमर जैसी बीमारियों का कारण बन सकती हैं। मोटापा कम करने की भी यह एक बेहतरीन तरीका है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर ऑटोफैगी कैसे काम करती है और इसे कैसे एक्टिव कर सकते हैं, यहां जानें इसके बारे में सबकुछ..

fasting benefits for body in hindi

fasting benefits for body in hindi

ऑटोफैगी क्या है - What Is Autophagy In Hindi

ऑटोफैगी ग्रीक शब्दों 'Auto' (स्वयं) और 'Phagy' (भक्षण) से बना है, जिसका अर्थ है "स्वयं को खाना"। इसका मतलब यह है कि जब शरीर को लंबे समय तक भोजन नहीं मिलता, तो यह अपनी पुरानी और बेकार कोशिकाओं को तोड़कर नई और स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए उनका पुन: उपयोग करता है। यह शरीर की एक प्राकृतिक डिटॉक्स प्रक्रिया है, जो कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में मदद करती है। ऑटोफैगी की यह महत्वपूर्ण खोज डॉ. योशिनोरी ओसुनी (Dr. Yoshinori Ohsumi) ने की थी, जिसके लिए उन्हें 2016 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह साबित करता है कि हमारा शरीर खुद को साफ और स्वस्थ रखने की अद्भुत क्षमता रखता है।

End of Feed