क्या Google पर बीमारी पढ़ने से Anxiety बढ़ सकती है? डॉक्टर से जानिए क्या है साइबरकोंड्रिया

Cyberchondria In Hindi: क्या हर बीमारी गूगल पर सर्च करने से आपकी चिंता बढ़ जाती है? बता दें कि इसे मेडिकल भाषा में साइबरकोंड्रिया कहा जाता है। आइए डॉक्टर से जानें क्या है ये स्थिति और कैसे इससे बाहर निकलें।

Cyberchondria In Hindi: सिर में हल्का दर्द हुआ, पेट थोड़ा खराब हुआ या अचानक थकान महसूस होने लगी... ऐसे में आजकल ज्यादातर लोग सबसे पहले डॉक्टर को नहीं, बल्कि गूगल को खोलते हैं। कुछ मिनट की सर्च के बाद सामान्य-सी परेशानी भी ब्रेन ट्यूमर, कैंसर या किसी गंभीर बीमारी जैसी लगने लगती है। नतीजा यह होता है कि बीमारी से पहले डर बढ़ जाता है। अगर आपने भी कभी ऐसा अनुभव किया है, तो आप अकेले नहीं हैं। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस स्थिति को साइबरकोंड्रिया (Cyberchondria) कहते हैं।

Cyberchondria In Hindi

गूगल पर बीमारी के बारे में पढ़ना चिंता में क्यों डाल देता है

अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद की साइकियाट्रिस्ट (MD Psychiatry) और सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मीनाक्षी जैन, के अनुसार इंटरनेट स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पाने का अच्छा माध्यम है, लेकिन जब बार-बार लक्षण खोजने की आदत आपकी चिंता (anxiety disorder) बढ़ाने लगे, तो यह मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। इसलिए जरूरी है कि गूगल और डॉक्टर की भूमिका में फर्क समझा जाए।

End of Feed