हॉर्न और ट्रैफिक की आवाज से सिर्फ कान नहीं, सेहत को भी होता है नुकसान, डॉक्टर से जानिए कैसे बन रहा साइलेंट किलर

Traffic Noise Health Effects: सड़क पर गाड़ियों के हॉर्न, ट्रैफिक और शोर-शराबे को लोग आम बात मानते हैं, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक यह धीरे-धीरे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए ट्रैफिक नॉइज कैसे बन रहा है एक साइलेंट किलर।

Traffic Noise Health Effects: अगर आप किसी बड़े शहर में रहते हैं, तो सुबह घर से निकलते ही हॉर्न, गाड़ियों की आवाज, ट्रैफिक जाम और आसपास का शोर सुनना आम बात है। इतना ही नहीं, कई लोगों के लिए यह शोर दिनभर और रात तक उनका पीछा करता रहता है। धीरे-धीरे हम इसकी आदत बना लेते हैं और सोचते हैं कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन क्या सच में ऐसा है?

Traffic Noise Health Effects

ट्रैफिक का शोर बना सकता है बीमार

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रैफिक का लगातार शोर सिर्फ कानों को परेशान नहीं करता, बल्कि यह हमारी सेहत पर भी असर डाल सकता है। यह हमारी नींद खराब कर सकता है, तनाव बढ़ा सकता है और लंबे समय में दिल की सेहत पर भी असर डाल सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसका नुकसान धीरे-धीरे होता है, इसलिए लोग अक्सर इसे पहचान नहीं पाते। यही वजह है कि डॉक्टर अब नॉइज पॉल्यूशन यानी शोर प्रदूषण को एक 'साइलेंट किलर' के रूप में देखने लगे हैं।

End of Feed