Expert Tips To Lose Belly Fat After 30 In Hindi: क्या आप 30 की उम्र पार करने के बाद महसूस कर रही हैं कि आपकी कमर ढीली कपड़ों में ही ठीक लगती है, लेकिन फिट कपड़े पहनते ही पेट की चर्बी नजर आने लगती है? एक्सरसाइज और डायट के बाद भी अगर पेट की चर्बी कम नहीं हो रही, तो आपको सिर्फ कैलोरी नहीं, बल्कि अपने पाचन तंत्र पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
Tips To Lose Belly Fat After 30
इंस्टाग्राम हेल्थ इंफ्लुएंसर और हॉर्मोन व गट हेल्थ डाइटीशियन मनप्रीत कालरा बताती हैं कि आयुर्वेद के मुताबिक जिद्दी पेट की चर्बी का असली कारण कमजोर पाचन (Low Agni), शरीर में जमा विषैले तत्व (Ama) और कफ दोष का असंतुलन होता है। अगर आप भी इस चर्बी से परेशान हैं, तो उनके बताए 5 आसान और घरेलू उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
1. सुबह की शुरुआत करें आयुर्वेदिक बेली फैट बर्नर से
डाइटीशियन मनप्रीत कालरा के मुताबिक दिन की शुरुआत सही तरीके से करने से पाचन अग्नि मजबूत होती है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। इसके लिए एक खास ड्रिंक बनाएं,
- सौंफ, धनिया, दालचीनी और इलायची को हल्का भूनकर पीस लें
- इसमें जामुन बीज पाउडर मिलाएं
- रोज सुबह 1 चम्मच इस मिश्रण को गुनगुने पानी में डालकर खाली पेट पिएं
2. दिन में एक बार पिएं अदरक वाली चाय
- अदरक पेट की सफाई करने वाला प्राकृतिक उपाय है।
- 1.5 कप पानी में ½ इंच अदरक डालकर 10 मिनट तक उबालें
- छानकर गरम-गरम पिएं
ये चाय शरीर को अंदर से गर्म करती है, पाचन तंत्र को सुधारती है और पेट की जमी हुई चर्बी को गलाने में मदद करती है।
3. गेहूं छोड़ें, ज्वार को अपनाएं
- डेली डाइट में थोड़े से बदलाव से भी बड़ा फर्क पड़ता है।
- दोपहर और रात में गेहूं की रोटी की जगह ज्वार की रोटी खाएं
- ज्वार कफ दोष को कम करता है, जिससे शरीर हल्का रहता है और वज़न धीरे-धीरे कंट्रोल में आता है।
4. पानी पीने का तरीका सही करें
- खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें
- दिनभर में छोटे-छोटे घूंट लेकर गुनगुना पानी पिएं
- इससे पाचन सुधरता है और पेट पर जमा फैट नहीं बनता।
5. डिनर जल्दी और हल्का करें
- रात का खाना 7 बजे से पहले कर लें
- कोशिश करें कि खाना हल्का और सुपाच्य हो
- रात में पाचन धीमा होता है, इसलिए हल्का खाना चर्बी नहीं बनने देता।
निष्कर्ष
डाइटीशियन मनप्रीत कालरा का मानना है कि 30 की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी पाचन शक्ति और हार्मोन बैलेंस पर खास ध्यान देना चाहिए। इन छोटे-छोटे लेकिन असरदार आयुर्वेदिक उपायों को रोज की ज़िंदगी में शामिल करें और देखिए कैसे धीरे-धीरे आपकी कमर फिर से शेप में आ जाती है, वो भी बिना भारी-भरकम डाइट या जिम जाए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
