प्रेग्नेंसी के दौरान भूलकर भी न करें अल्कोहल का सेवन, बच्चे को पहुंचा सकता है नुकासन, डॉ. मीरा पाठक से क्या है इसके साइड इफेक्ट्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 9, 2025, 05:23 PM IST

डॉ. पाठक ने बताया, ''गर्भावस्था में अल्कोहल लेना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है, चाहे मात्रा कितनी भी कम क्यों न हो। प्रेग्नेंसी के दौरान अल्कोहल की कोई सेफ लिमिट नहीं होती। यहां तक कि एक घूंट अल्कोहल भी बच्चे की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। यही कारण है कि 9 सितंबर को दुनिया भर में यह जागरूकता फैलाने का प्रयास होता है कि जो महिलाएं गर्भवती हैं या बनने की योजना बना रही हैं, वे पूरी तरह अल्कोहल से दूर रहें।'

हर साल 9 सितंबर को 'अंतरराष्ट्रीय भ्रूण अल्कोहल सिंड्रोम दिवस' मनाया जाता है। यह तारीख साल के नौवें महीने का नौवां दिन होती है। यह दिवस संदेश देता है कि पूरे 9 महीने, गर्भावस्था के दौरान एक भी बूंद अल्कोहल नहीं लेना है। इस खास दिन आईएएनएस ने नोएडा स्थित सीएचसी भंगेल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर और प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक से अल्कोहल से होने वाले गंभीर प्रभावों को लेकर बातचीत की।

प्रेग्नेंसी के दौरान भूलकर भी न करें अल्कोहल का सेवन (Image: istock)

आईएएनएस से बात करते हुए डॉ. पाठक ने बताया, ''गर्भावस्था में अल्कोहल लेना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है, चाहे मात्रा कितनी भी कम क्यों न हो। प्रेग्नेंसी के दौरान अल्कोहल की कोई सेफ लिमिट नहीं होती। यहां तक कि एक घूंट अल्कोहल भी बच्चे की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। यही कारण है कि 9 सितंबर को दुनिया भर में यह जागरूकता फैलाने का प्रयास होता है कि जो महिलाएं गर्भवती हैं या बनने की योजना बना रही हैं, वे पूरी तरह अल्कोहल से दूर रहें।''

End of Feed