19 करोड़ महिलाएं झेल रहीं ये गंभीर बीमारी, क्यों हर साल तेजी से बढ़ रहे हैं मामले, सामने आई बड़ी वजह

Endometriosis In Women Symptoms Causes In Hindi: क्या आप जानते हैं एक ऐसी गंभीर लेकिन अक्सर नजरअंदाज की जाने वाली बीमारी है, जिससे भारत में करीब 19 करोड़ महिलाएं प्रभावित हैं। इसकी वजह से महिलाएं पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द, इनफर्टिलिटी और क्रॉनिक पेन जैसी समस्याओं का सामना कर रही हैं। जानिए आखिर कौन सी है यह बीमारी, इसके लक्षण और क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह।

Endometriosis In Women Symptoms Causes In Hindi: अक्सर महिलाओं में पीरियड्स के दर्द को नॉर्मल कहकर टाल दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं हर दर्द सामान्य नहीं होता। कई बार यही दर्द एक गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है। बता दें कि इन दिनों में महिलाओं में एंडोमेट्रियोसिस बीमारी काफी तेजी से बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) आंकड़े बताते हैं कि दुनियाभर में करीब 19 करोड़ महिलाएं इस समस्या से जूझ रही हैं और हर साल इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जागरूकता की कमी और देर से डायग्नोसिस की वजह से महिलाएं सालों तक दर्द सहती रहती हैं। यह बीमारी सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी महिलाओं को प्रभावित करती है। सही समय पर जानकारी और पहचान से इस परेशानी को काफी हद तक संभाला जा सकता है।

एंडोमेट्रियोसिस की बीमारी महिलाओं को तेजी से बना रही शिकार

एंडोमेट्रियोसिस की बीमारी महिलाओं को तेजी से बना रही शिकार

क्या है एंडोमेट्रियोसिस और क्यों होती है

एंडोमेट्रियोसिस में गर्भाशय की अंदरूनी परत जैसी टिशू गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगती है, जैसे ओवरी, फैलोपियन ट्यूब या पेल्विक एरिया में। ये टिशू हर महीने हार्मोन के असर से सूजते हैं और दर्द की वजह बनते हैं। इसी कारण तेज दर्द, सूजन और कई बार गांठें बन जाती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार हार्मोनल असंतुलन, जेनेटिक कारण और कमजोर इम्युन सिस्टम इसकी बड़ी वजह माने जाते हैं।

End of Feed