सीजनल बीमारियों का पक्का इलाज हैं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, सर्दी-जुकाम जैसी समस्या की परमानेंट छुट्टी

Effective Ayurvedic Remedies For Seasonal Diseases : मौसम का बदलाव अपने साथ कई तरह की चुनौतियां भी लेकर आता है। जी हां कभी सर्दी-जुकाम तो कभी बुखार इस सीजन में होने वाली आम समस्याएं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ कारगर आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाकर इन्हें कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Effective Ayurvedic Remedies For Seasonal Diseases : चाहे सर्दी की शुरुआत हो या गर्मी की हर मौसम अपने साथ कुछ न कुछ बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में कभी सर्दी-जुकाम, तो कभी खांसी, गले में खराश या बुखार इन समस्याओं से हमें अक्सर परेशान होना पड़ता है। जिसका बड़ा कारण इम्यूनिटी का कम होना है, मौसम बदलते ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) पर बुरा असर पड़ता है, जिससे कारण हम जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। वहीं यदि आप बार-बार दवाइयां लेकर थक चुके हैं, तो आपको आयुर्वेदिक उपायों की ओर लौटने की जरूरत है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आयुर्वेदिक नुस्खे, जो सर्दी-जुकाम जैसी सीजनल बीमारियों से आपको आराम दिला सकते हैं।

remedies for seasonal diseases

तुलसी-काली मिर्च का काढ़ा

तुलसी पत्तों में मौजूद एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। इसके साथ काली मिर्च मिक्स करके काढ़ा तैयार करें जो आपको सीजनल समस्याओं से बचा सकता है। इसका स्वाद बेहतर करने के लिए इसमें शहद मिलाकर सेवन करें। इसे सुबह-शाम पीने से सर्दी-जुकाम में तेजी से राहत मिलती है।

End of Feed