Side Effects of Ghee: भारत (India) घी प्रेमियों (Ghee Lovers) की भूमि है। घी (Ghee) ज्यादातर भारतीय भोजन का एक प्रमुख हिस्सा है। आपके खाने में अगर घी होगा तो खाना और भी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है। घी का स्वाद ही कुछ ऐसा है कि लोग उसके बिना खाना नहीं खाते। हालांकि घी के खाने के जहां फायदे हैं तो ज्यादा घी खाने के नुकसान (Side Effects of Ghee) भी है। दरअसल ज्यादा घी खाने से आप कई गंभीर बीमारियों (Critical Diseases) के चपेट में आ सकते हैं। हालांकि घी खाने के फायदे तभी मिलते हैं, जब इसका उपयोग सीमित मात्रा में ही किया जाए। ऐसे में आज हम आपको उन गंभीर बीमारियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो ज्यादा घी खाने से हो सकती है।
Side Effects of Ghee: ज्यादा घी खाने से सेहत को होता है नुकसान।
ज्यादा घी खाने से हो सकती है ये गंभीर बीमारियां (Diseases can be caused by eating too much Ghee)
ज्यादा घी खाने से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल लेवल
घी का अधिक मात्रा में सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से चलते हार्ट संबंधी बीमारियां हो सकती है।
ज्यादा घी खाने से दस्त की हो सकती है समस्या
घी का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको अपच और दस्त की शिकायत हो सकती है। दरअसल घी की तासीर गर्म होती है और इसलिए अधिक मात्रा में घी का सेवन करने से बचना चाहिए। कम मात्रा में ही घी का सेवन करना सेहद के लिए फायदेमंद साबित होता है।
ज्यादा घी खाने से बढ़ सकता है वजन
घी का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है और वह मोटापे का शिकार हो सकता है। सीमित मात्रा में ही घी का सेवन करना सेहत और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
सर्दी होने पर न खाएं घी
सर्दी या कफ की शिकायत होने पर घी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ सकती है। कफ और सर्दी में घी से दूरी बनाना ही सेहद के लिए फायदेमंद साबित होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
