खाने के बाद मीठे की क्रेविंग को शांत करता है पान, सेहत को भी देता है चमत्कारी फायदे, जानिए बनाने का आयुर्वेदिक नुस्खा

Eating Paan Benefits According To Ayurveda Paan Recipe In Hindi: आपने अक्सर लोगों को खाने के बाद पान चबाते देखा होगा। भारत के कई क्षेत्रों में यह एक दैनिक रूटीन की तरह है। मीठा पान खाना न सिर्फ आपके मीठे की तलब को कंट्रोल करता है, बल्कि इसका सेवन सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें आयुर्वेद में भी नियमित पान खाने के कई चमत्कारी फायदे बताए गए हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

Eating Paan Benefits According To Ayurveda Paan Recipe In Hindi: क्या आपको भी खाने के बाद मीठा खाने की तलब होती है? अक्सर लोग इसे शांत करने के लिए मिठाई, चॉकलेट या मीठे ड्रिंक ले लेते हैं, जो कई बार सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में इसका एक पारंपरिक और हेल्दी विकल्प बताया गया है, वह है पान चबाना। इंस्टाग्राम हेल्थ इंफ्लुएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. चैतली राठौर (BAMS Ayurveda) के मुताबिक, खाने के बाद तांबूल सेवन यानी आयुर्वेदिक पान चबाना न सिर्फ आपकी मीठे की क्रेविंग को कम करता है, बल्कि यह कई तरह के शारीरिक फायदों के लिए भी जाना जाता है।

Eating Paan Benefits According To Ayurveda Paan Recipe In Hindi

Eating Paan Benefits According To Ayurveda Paan Recipe In Hindi

आयुर्वेद के अनुसार पान खाने के फायदे - Benefits Of Eating Paan Ayurveda In Hindi

मीठे की तलब मिटाए

खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करे, तो आप आयुर्वेदिक पान ट्राय कर सकते हैं। इसमें गुलकंद, खजूर और सौंफ डाली जाती है जो मिठास भी देती है और पाचन भी सुधारती है। डॉ. चैतली कहती हैं कि ये हेल्दी तरीका है मीठे की क्रेविंग को शांत करने का, वो भी बिना किसी नुकसान के।

End of Feed