Kidney Damage Warning Symptoms : किडनी हमारे खून को दिन भर फिल्टर करती है, शरीर से टॉक्सिन्स निकालती है, और तरल-लवण संतुलन बनाए रखती है। लेकिन जब यह 'साइलेंट वर्कर' धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है, तो शुरुआत में इसके संकेत रोजमर्रा की थकान या तनाव की तरह लग सकते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। यदि आप रोज सुबह उठकर कुछ असहज करने वाले संकेत देख रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि आज हम आपको सुबह शरीर में दिखने वाले 5 ऐसे लक्षण बताएंगे जो किडनी फेल्योर की ओर इशारा करते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
किडनी डैमेज के लक्षण
1. चेहरे और आंखों के नीचे सूजन
सुबह उठते ही चेहरे पर खासकर आँखों के नीचे सूजन महसूस हो तो किडनी डैमेज का शुरुआती संकेत हो सकता है। क्योंकि जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती, तो शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। जो सुबह चेहरे पर दिख सकता है।
2. थकान और कमजोरी
यदि आप रात भर अच्छी नींद लेने के बाद भी सुबह थकावट, कमजोरी या भारीपन महसूस कर रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें। क्योंकि किडनी डैमेज से शरीर में टॉक्सिन्स का स्तर बढ़ जाता है, जिससे ऊर्जा का स्तर गिर सकता है।
थकान और कमजोरी
3. झागदार पेशाब
सुबह के पेशाब में लगातार झाग दिखाई देना प्रोटीन लीकेज का संकेत हो सकता है। जो किडनी के खराब फंक्शन का इशारा है। क्योंकि जब किडनी के फिल्टर कमजोर हो जाते हैं, तो प्रोटीन यूरिन में लीक होने लगता है, जिससे पेशाब झागदार लगता है।
4. सिरदर्द
उठते ही सिरदर्द और सिर में भारीपन महसूस हो रहा है, तो ये किडनी के खराब फंक्शन को दिखाता है। इसलिए सिर दर्द को साधारण समझकर इग्नोर न करें। क्योंकि किडनी फंक्शन खराब होने से शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं, जिसका असर सिर पर भी दिखाई देता है।
सिरदर्द
5. जोड़ों में सूजन
सुबह उठते ही यदि आपको जोड़ों में दर्द और सूजन महसूस हो तो ये भी किडनी डैमेज का संकेत है। क्योंकि किडनी जब फिल्ट्रेशन का काम ठीक से नहीं कर पाती है, तो शरीर में अतिरिक्त तरल जमा होने लगता है, जो जोड़ों में जमा होकर सूजन के रूप में दिखने लगता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
