Fresh Vs Dry Dates: सेहतमंद रहने के लिए खजूर खाएं या छुआरे? एक्सपर्ट से जानें आपके लिए क्या है बेस्ट

Fresh Vs Dry Dates Which Is Better in Hindi: कोई कहता है ताजे खजूर ज्यादा फायदेमंद होते हैं, तो कुछ छुहारे को ज्यादा लाभकारी बताते हैं। खजूर और छुहारा में पोषण के लिहाज से क्या अंतर होता है और किसका सेवन आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, इस लेख में जानें।

Fresh Vs Dry Dates Which Is Better in Hindi: नट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन तो हम सभी करते हैं। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, साथ ही सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी होते हैं। खजूर और छुहारा दोनों ही ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं, जिनका सेवन ज्यादातर लोग सेवन करते हैं। सेहत के लिए लिहाज से दोनों ही बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन बहुत से लोग अक्सर इस असमंजस में रहते हैं कि आखिर दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद होता है? क्योंकि खजूर और छुहारा बनते एक ही फल से हैं, लेकिन खजूर ताजा होते हैं, तो वहीं खजूर को सुखाकर तैयार किया जाता है। कोई कहता है ताजे खजूर ज्यादा फायदेमंद हते हैं, तो कुछ छुहारे को ज्यादा लाभकारी बताते हैं। खजूर और छुहारा में पोषण के लिहाज से क्या अंतर होता है और किसका सेवन आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Fresh Vs Dry Dates Which Is Better

Fresh Vs Dry Dates Which Is Better

खजूर या छुहारा में से क्या है अधिक फायदेमंद - Fresh Vs Dry Dates Which Is Better in Hindi

पोषण के लिए लिहाज से खजूर और छुहारा दोनों में ही बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है। दोनों में ही भरपूर मात्रा में फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इनमें आयरन, विटामिन ए, पोटेशियम और मैग्नीशियम आदि जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। जो कई गंभीर रोगों को आपसे दूर रखने में मदद करते हैं। हालांकि कैलोरी के मामले में इनमें काफी अंदर देखने को मिलता है। सौ ग्राम छुहारे की बात करें, तो इनमें लगभग 280 कैलोरी होती है। वहीं, 100 ग्राम ताजा खजूर में लगभग 145 कैलोरी होती है। इसके अलावा, छुहारे में नमी और पानी की मात्रा कम होती है, ये लंबे समय तक ताजा बने रहते हैं। वहीं, अगर आप ताजे खजूर की बात करें, तो यह इनकी शेल्फ लाइफ बहुत कम होती है।

End of Feed