Weight Loss Remedies: चाय के शौकीन हैं और वजन की चिंता भी करते हैं तो ये लेख आपके लिए है। जब कोई चाय पसंद करने वाला इंसान वेटलॉस डाइट फॉलो करता है तो उसे चाय को लेकर थोड़ी चिंता तो हो ही जाती है। सामान्य चाय में दूध और चीनी होती है जो इसके कैलोरी को बढ़ा देती है और इसी वजह से वजन कम करने की चाह रखने वाले इस चाय से परहेज करते हैं। इस चाय से तो परहेज बनता है लेकिन हर चाय से परहेज की जरूरत नहीं है। पौधों में काइटेकाइन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही चायों के बारे में बता रहे हैं जिनको अगर आप नाश्ते से पहले लें तो ये आपका वजन भी कम करने में सहायक हो सकती हैं।
वजन घटाने के लिए चाय - Tea for Weight Loss in Hindi
1. ग्रीन टी
वजन घटाने की बात हो और ग्रीन टी का जिक्र न आए ऐसा मुश्किल है। स्वाद में हल्की कड़वी-मीठी ये चाय वजन कम करने के लिए सबसे कारगर मानी जाती है। इस चाय पर की गई एक स्टडी में पाया गया कि जो लोग दस साल से अधिक समय से दिन में दो बार ग्रीन टी का सेवन कर रहे हैं उनके शरीर में फैट का प्रतिशत न पीने वालों के बनिस्बत कम है।2. काली चाय
चाय की पत्तियों को तोड़ने के बाद ऑक्सीडाइज होने के लिए जब छोड़ दिया जाता है तो इनका रंग काला पड़ जाता है। इससे इस चाय का स्वाद बढ़ जाता है। बाजार में सबसे ज्यादा वेराइटी की चाय इसी केटेगरी की मिलती है। इस चाय से जुड़ी एक स्टडी में पाया गया कि जो लोग दिन में तीन बार चाय पीते हैं 3 महीने बाद उनका वजन न पीने वालों की अपेक्षा कम पाया गया।3. गुड़हल की चाय
गुड़हल की पंखुड़ियों में काइटेकाइन पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म तो कम करता ही है, साथ ही ये कॉलेस्ट्रोल और ब्लडप्रेशर को भी नियंत्रित रखता है।गुड़हल पर की गई एक स्टडी में पाया गया कि 12 हफ्तों तक मोटापे के शिकार लोगों के वजन में कमी पायी गई।
डिस्क्लेमर : इस लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से परामर्श जरूर लें।
