अकड़ी हुई कमर को तुरंत आराम देता है ये आसन, करने में बेहद आसान, बस इस जानवर की तरह लेट जाना है

योग करना कई तरीके से शरीर को आराम पहुंचाता है। कई आसन तो इतने आसान हैं जिनको करने में आपको कोई जोर भी नहीं लगेगा और शरीर को होगा बेहद फायदा। यहां जानें एक ऐसे ही योगासन के बारे में जिसको करके आपकी कमर दर्द की परेशानी भी दूर हो जाएगी। साथ ही हाजमा भी दुरुस्त होगा।

नई दिल्ली : 21 जून को हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूरे विश्व में योग के महत्व और लाभों को बताने के लिए मनाया जाता है। इस साल की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग रखी गई है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग बहुत जरूरी हो गया है। यह हमें तनाव से राहत देता है और सेहतमंद बनाता है। योग के कई आसनों में से एक आसन है मकरासन। मकरासन संस्कृत का शब्द है, जो मकर और आसन इन दो शब्दों से मिलकर बना है। यहां मकर का अर्थ मगरमच्छ और आसन का अर्थ मुद्रा से है। इस आसन को करने से पीठ और कमर का दर्द कम होता है और शरीर को आराम मिलता है। चलिए आपको इस आसन के फायदे बताते हैं।

makarasana ke fayde, मकरासन के लाभ, मकरासन कैसे करें

कमर दर्द में करें ये आसन

मकरासन करने के क्या लाभ हैं

आयुष मंत्रालय के अनुसार, मकरासन करने से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है। खासतौर से यह पीठ, कमर और कंधों की जकड़न को दूर करता है। यह श्वसन प्रणाली के लिए भी लाभकारी माना जाता है। यह योगासन मानसिक संतुलन और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

End of Feed