सिर में बना रहता है दर्द तो न करें नजरअंदाज, ब्रेन ट्यूमर का हो सकता है खतरा, एक्सपर्ट से जानें कब है खतरे की घंटी

World Brain Tumor Day 2025 : दिमाग हमारे शरीर का कमांडिंग ऑर्गन होता है, इसलिए इसकी सेहत का ख्याल ठीक से रखना बहुत जरूरी होता है। इसकी महत्ता को देखते हुए हर साल 8 जून के दिन World Brain Tumor Day के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

World Brain Tumor Day 2025 : दिमाग हमारे शरीर का कमांडिंग ऑर्गन होता है, इसलिए इसकी सेहत का ख्याल ठीक से रखना बहुत जरूरी होता है। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को अक्सर सिर में दर्द बना रहता है। ज्यादातर सिर का दर्द सामान्य होता है, लेकिन यदि ये दर्द हमेशा बना रहे और कभी तेज भी हो तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि ये आपके सिर में होने वाले ट्यूमर का संकेत हो सकता है। जी हां ब्रेन ट्यूमर दुनिया भर में तेजी से फैल रही एक गंभीर समस्या है। इसकी गंभीरता को देखते हुए World Brain Tumor Day (8 जून) के मौके पर हमने बात की फोर्टिस अस्पताल, फरीदाबाद के निदेशक न्यूरोलॉजी डॉ. विनीत बंगा से...

brain tumor sign

ब्रेन ट्यूमर का सबसे आम लक्षण - Sign of Brain Tumor

डॉ. विनीत बंगा कहते हैं कि सिर दर्द आम समस्या है, लेकिन जब यह लगातार बना रहे या दिन-ब-दिन बढ़ता जाए, तो यह सिर्फ थकान या तनाव नहीं बल्कि किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। ब्रेन ट्यूमर, यानी मस्तिष्क में असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि, ऐसा ही एक खतरनाक रोग है, जिसके शुरुआती लक्षणों में लगातार सर दर्द प्रमुख रूप से शामिल होता है।

End of Feed