दीपिका कक्कर को हुआ स्टेज-2 का कैंसर, डॉक्टर से जानें क्या है Liver Cancer और कैसे करें इलाज?

Dipika Kakkar Liver Cancer : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका कक्कर को लिवर में एक ट्यूमर का पता हाल ही में कुछ दिन पहले चला था। लेकिन बीते रोज आई खबर में उन्हें स्टेज-2 के कैंसर का पता चला है। आइए जानते हैं क्या होता है लिवर कैंसर और किस स्टेज पर जाकर ये जानलेवा हो सकता है?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका कक्कर को लिवर में एक ट्यूमर का पता हाल ही में कुछ दिन पहले चला था। लेकिन बीते रोज आई खबर में उन्हें स्टेज-2 के कैंसर का पता चला है। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 का लिवर कैंसर है इस खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। लोग लगातार सवाल कर रहे हैं कि स्टेज 2 का लिवर कैंसर कितना खतरनाक होता है। और इससे क्या जान का खतरा भी हो सकता है? आपके इन सभी सवालों को ध्यान में रखते हुए हमने बात की अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद, के प्रिंसिपल कंसल्टेंट और लिवर ट्रांसप्लांट और एचपीबी सेवाओं के प्रमुख डॉ. शालीन अग्रवाल से...

dipika kakkar liver cancer

बढ़ेगी जागरूकता

डॉ. शालीन अग्रवाल ने कहा कि अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने उनके स्टेज 2 लिवर कैंसर की जानकारी आम लोगों के बीच साझा की है मैं उनके इस साहस के लिए उनकी सराहना करता हूं। उनका खुलापन न केवल जागरूकता बढ़ाएगा बल्कि लिवर कैंसर की प्रारंभिक पहचान और सक्रिय स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व को भी रेखांकित करता है।

End of Feed