बच्चों के इस अंग को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं डायपर, डॉक्टर ने बताया क्यों खराब है ये आदत और कैसे सुधारा जा सकता है इसे

Diaper Can Harm Babies Kidney Health: अगर आप भी बच्चे को डायपर पहनाते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि जाने-अनजाने में आप कहीं न कहीं, अपने बच्चे के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह बच्चे के कुछ अंगों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। जानें इससे कैसे किया जा सकता है बचाव।

Diaper Can Harm Babies Kidney Health: आजकल बच्चों को डायपर पहनाना एक फैशन बन गया है। लोग दिनभर छोटे बच्चों को डायपर पहनाकर रखते हैं। जबकि हमेशा यह सलाह दी जाती है कि बच्चे को हमेशा घर से बाहर जरूरत पड़ने पर ही करना चाहिए। आमतौर पर छोटे बच्चों सूती कपड़े से बने कपड़े बनाकर पहनाने चाहिए। इसके अलावा, बच्चा बिस्तर गीला न करे और चैन की नींद सो सके इसके लिए भी कभी-कभी डायपर का प्रयोग करना सही है, लेकिन आजकल लोग बच्चे को पूरा-पूरा दिन डायपर पहनाते हैं। डॉक्टर की मानें, तो ऐसा करना उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदेह हो सकता है। यह बच्चे के स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चे को डायपर पहनाने के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के हमने डॉ. प्रियंका सहराव (MBBS, MD Medicine And Neurologist) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Diaper Can Harm Babies Kidney Health

Diaper Can Harm Babies Kidney Health

बच्चे को डायपर लंबे समय तक डायपर पहनाने के क्या नुकसान हो सकते हैं?

सबसे पहली चीज तो यह कि अगर आप बच्चे को हमेशा या लंबे समय तक डायपर पहनाकर रखते हैं, तो इसकी वजह से उनके प्राइवेट पार्ट के आसपास बैक्टीरियल संक्रमण और एलर्जी देखने को मिल सकती है। यह बच्चे की त्वचा को दाने और चकत्ते का कारण बन सकता है। इससे बच्चे को पेशाब करने और शौच करने में परेशानी, त्वचा में सूखापन और टॉक्सिसिटी जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि यह बच्चे के अंग को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

End of Feed