Diabetes Symptoms : डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जो धीरे-धीरे मरीजों के शरीर को खोखला कर देती है। इसलिए इसे अक्सर साइलेंट किलर कह जाता है। लंबे समय तक अगर ब्लड शुगर को कंट्रोल न किया जाए, तो यह गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। ब्लड शुगर कंट्रोल न होने पर किडनी डैमेज, दिल से जुड़ी बीमारी, आंखों का कमजोर होना जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में डायबिटीज की परेशानी दिखने पर तुरंत इसे कंट्रोल करने के उपायों को अपनाना जरूरी है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए समय पर इसके लक्षणों को पहचानना बहुत ही जरूरी है। सुबह के समय कुछ मुख्य संकेतों से आप डायबिटीज को पहचान सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में डायबिटीज में सुबह के समय दिखने वाले लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-
सुबह के समय डायबिटीज के लक्षण
सुबह के समय डायबिटीज के दिखते हैं ये लक्षण
सुबह के समय डायबिटीज के कई लक्षण महसूस हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-
पैर सुन्न होना
ब्लड शुगर की परेशानी बढ़ने पर नसे डैमेज हो सकती हैं। ऐसे में सुबह के समय आपके पैर सुन्न हो सकते हैं। इसकी वजह से पैरों में झुनझुनी, दर्द जैसा महसूस होता है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
मुंह सूखना
सुबह के समय अगर आपका मुंह काफी ज्यादा सूखा हुआ महसूस होता है, तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। कुछ लोगों को सुबह उठते ही काफी ज्यादा प्यास लगने लगती है। ऐसे में आपको तुरंत डायबिटीज की जांच कराने की जरूरत है।
मतली जैसा महसूस होना
उठने के बाद अगर आपको मतली और उल्टी जैसा महसूस हो तो समझ जाएं कि यह डायबिटीज का लक्षण है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से अपनी जांच कराएं। हालांकि, कुछ अन्य समस्याओं की वजह से भी आपको सुबह उठमे के बाद मतली जैसा महसूस हो सकता है।
सिरदर्द होना
सुबह अगर आपके सिर में अक्सर दर्द की शिकायत रहती है, तो यह डायबिटीज की ओर इशारा कर सकता है। ऐसी स्थिति में अपने डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। इसके अलावा ब्लड शुगर टेस्ट भी कराएं। ताकि आपका समय पर इलाज हो सके।
