हेल्थ

National Pass Gas Day : शरीर में गैस बनने से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों से पा सकते हैं निजात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 08:37 AM IST

पेट में गैस बनने की परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इससे गैस बनना कम हो सकता है। साथ ही पाचन भी दुरुस्त हो सकता है। आज हम आपको इस लेख में ऐसे ही असरदार नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे गैस की परेशानी कुछ ही समय में दूर की जा सकती है। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

Image

गैस की परेशानी कैसे करें कम?

KEY HIGHLIGHTS
  • हींग और काला नमक गैस से दिलाए आराम
  • गैस से छुकारा पाने के लिए पिएं जीरे का पानी
  • हल्दी का पानी गैस की परेशानी करे दूर

National Pass Gas Day : पेट में गैस बनना काफी आम बात है। लेकिन यह तब परेशानी कारण बनती है, जब जरूरत से ज्यादा गैस बनने लगे। ऐसी स्थिति में बढ़ते गैस की परेशानी को कम करना बहुत ही जरूरी है। गैस की परेशानी को कम करने के लिए कई लोग बिना डॉक्टरी सलाह ले दवाओं का सेवन करने लग जाते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में गैस की समस्या को कम करने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लें। घरेलू उपायों की मदद से गैस की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं गैस की समस्या को कम करने के घरेलू उपाय क्या हैं?

गैस बनने की परेशानी कम करने के उपाय?

पेट में गैस बनने की परेशानी को कम करने के लिए कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-

सेंधा नमक और सोंठ का पाउडर

गैस की परेशानी को कम करने के लिए सेंधा नमक और सोंठ का पाउडर आपके लिए हेल्दी हो सकता है। इसके लिए आधा चम्मच हरड़, आधा चम्मच सोंठ का पाउडर और 1 चम्मच सेंधा नमक लें। अब इस मिश्रण का सेवन गर्म पानी के साथ करें। इससे गैस की परेशानी कम हो सकती है।

हल्दी के साथ गर्म पानी

पेट में गैस की परेशानी को कम करने के लिए हल्दी और गर्म पानी का सेवन करें। इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें 1 चुटकी हल्दी मिक्स करके इसे पिएं। इससे गैस से काफी हद तक आराम पा सकते हैं।

हींग और काला नमक

हींग और काले नमक का मिश्रण आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। यह मिश्रण गैस की समस्याओं से राहत दिला सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच काला नमक लें। इसमें 1 चुटकी हींग को मिक्स करके इसे गर्म पानी के साथ खाएं। इससे गैस से राहत मिल सकती है।

जीरे का पानी

गैस की परेशानी को कम करने के लिए जीरे का पानी भी हेल्दी हो सकता है। इसके लिए 2 कप पानी लें। इसमें 1 चम्मच जीरा डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इस पानी को छानकर पिएं। खाने के बाद या फिर खाने से 30 मिनट पहले इस पानी को पीने से पेट में गैस की परेशानी से आराम मिल सकता है।

अदरक और काला नमक

अदरक और काला नमक भी गैस की समस्या से आराम दिला सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 छोटा का अदरक का टुकड़ा लें। इसमें काला नमक लगाकर चूसें। इससे धीरे-धीरै गैस बनना बंद हो जाएगा।

गैस की परेशानी को कम करने के लिए आप इन असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके पेट में ज्यादा गैस बन रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि गंभीर समस्याओं से बचा जा सके।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article