डायबिटीज के मरीज ऐसे खाएंगे आलू तो नहीं बढ़ेगा शुगर, वजन कंट्रोल में मिलेगी मदद - नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Baked Potato Benefits In Hindi: हाल ही में हुई एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अगर आलू का सही तरीके से सेवन किया जाए, तो यह ब्लड शुगर बढ़ाने के बजाए इसे कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, आलू खाने से वजन कंट्रोल रखने में भी मदद मिल सकती है।

Baked Potato Benefits In Hindi: आमतौर पर आपने देखा होगा कि जिन लोगों को शुगर की बीमारी या डायबिटीज है उन्हें आलू का सेवन करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसी इसलिए क्योंकि ये कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं और ऐसा माना जाता है कि इनका अधिक सेवन शुगर लेवल में स्पाइक का कारण बन सकता है। इसके अलावा, जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे होते हैं, वह भी आलू का सेवन करने से काफी कतराते हैं, क्योंकि आलू खाने से वजन भी बढ़ सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस तरह की समस्या तब होती है जब आप आलू को उबालकर या सब्जी के रूप में छिलका उतारकर इसका सेवन करते हैं।

Diabetes patients can eat baked potatoes

Diabetes patients can eat baked potatoes

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि अगर जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं या डायबिटीज से पीड़ित हैं, ऐसे लोगों के लिए बेक्ड आलू खाना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात खुलासा हुआ है कि आलू को बेक करके खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने और वजन घटाने में मदद मिल सकती है। आलू के फ्राई करके या उबालकर खाने की तुलना में बेक करके या पकाकर आलू का सेवन करना अधिक स्वस्थ विकल्प साबित हो सकता है। अध्ययन में पके हुए आलू के सेवन को लेकर क्या कुछ सामने आया है, इस लेख में विस्तार से जानें।

पके हुए आलू के सेवन को लेकर क्या कहती है रिसर्ज

हाल ही में नेवादा विश्वविद्यालय, लास वेगास (यूएनएलवी) द्वारा एक अध्ययन किया गया, जिसका नेतृत्व सहायक प्रोफेसर नेदा अखावन किया। अध्ययन ने आम धारणा को चुनौती दी कि आलू सेहत के लिए अनहेल्दी होते हैं। प्रोफेसर का कहना है कि आप आलू का सेवन किस तरीके से करते हैं, यह बहुत मायने रखता है। अगर आप सही तरीके से आलू को पकाकर खाते हैं, तो आलू उपयोगी होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत लाभकारी बन जाते हैं।

अध्ययन के परिणाम चौंका देने वाले हैं। जिन प्रतिभागियों ने अपने आहार में रोज बेक किए हुए आलू का सेवन किया था, उनके फास्टिंग ब्लड शुगर के स्तर में कमी देखने को मिली। साथ ही, बॉडी स्ट्रक्चर में सुधार हुआ। पके हुए आलू का सेवन करने कमर की चौड़ाई कम करने में भी मदद मिली। साथ ही, हार्ट रेट भी सामान्य रही।

आलू का छिलका है फायदों की प्रमुख वजह

अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि आलू से मिलने वाले फायदों के पीछे उनकी स्किन या छिलका बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आलू के छिलके में रेजिस्टेंस स्टार्च पाया जाता है, जो ब्लड ग्लूकोज और लिपिड प्रोफाइल को सामान्य रखने के साथ-साथ पेट भरे होने की भावना को बढ़ाता है। इस तरह व्यक्ति कम खाता है और उसका वजन भी कंट्रोल रहता है।

इसके अलावा, आलू में केले से भी अधिक पोटेशियम होता है। यह हृदय रोगों के खतरे को कम करने में लाभकारी है। यह बीपी कंट्रोल रखता है और दिल की बीमारियों से बचाता है। यह अनहेल्दी खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End Article
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर ...

End of Feed