Diabetes Mein Kaun Si Roti khayen: डायबिटीज होने पर सबसे पहले हमसे कहा जाता है कि रोटी कम कर दो या बंद कर दो, लेकिन क्या वाकई ऐसा करना जरूरी है? नहीं, आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. नील सवालिया कहते हैं कि रोटी छोड़ने की जरूरत नहीं, बस आटा समझदारी से चुनिए। कुछ खास तरह के अनाज ऐसे होते हैं जो न सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं बल्कि पाचन और मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज में कौन-कौन सी रोटियां आपके लिए फायदेमंद हैं और कब-कब उनसे बचना चाहिए।
Diabetes Mein Kaun Si Roti khayen
डायबिटीज में कौन सी रोटी खाएं - Which Roti To Eat In Diabetes In Hindi
जौ की रोटी
जौ (Barley) डायबिटीज में एक बढ़िया ऑप्शन है। ये हल्की होती है, फैट मेटाबॉलिज्म सुधारती है और धीरे-धीरे शुगर को कंट्रोल करती है। अगर आपको गैस या पाचन की कमजोरी है, या मौसम ठंडा है, तो इसे सीमित मात्रा में खाएं क्योंकि ये शरीर को सूखा बनाती है।
बाजरे की रोटी
बाजरा (Pearl Millet) फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है। ये रोटी सर्दियों में अच्छी रहती है और पेट भी साफ रखती है। लेकिन गर्मियों में या अगर आपको पित्त की दिक्कत है तो इसे अवॉइड करें।
ज्वार की रोटी
ज्वार (Sorghum) एक ठंडक देने वाला अनाज है जो शुगर स्पाइक्स को रोकता है और लिवर की सेहत को सुधारता है। अगर पाचन कमजोर है या कब्ज की समस्या है तो इसे घी के साथ खाएं, नहीं तो सूखापन बढ़ सकता है।
बेसन की रोटी
बेसन (Chickpea flour) की रोटी डायबिटीज वालों के लिए बढ़िया है क्योंकि ये ब्लड शुगर को स्थिर रखती है। साथ ही वजन कंट्रोल में भी मदद करती है। लेकिन जिनको कब्ज या गैस की दिक्कत है, उन्हें थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए।
रागी की रोटी
रागी (Finger Millet) कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। ये शुगर के अब्जॉर्प्शन को धीमा करती है और हड्डियों को मजबूत बनाती है। लेकिन ठंड में या जिनको अस्थमा और जुकाम की दिक्कत है, उन्हें इससे बचना चाहिए।
आयुर्वेदिक डॉ. देते हैं ये सलाह
- आटे में जीरा, मेथी, धनिया और हींग मिलाएं। ऐसा करना स्वाद और पाचन दोनों के लिए अच्छा है।
- रोटी बनाते समय थोड़ा देसी घी जरूर डालें।
- आटा ज्यादा बारीक न हो, मोटा आटा बेहतर पचता है।
डायबिटीज में रोटी खाना मना नहीं है, बस अनाज को समझदारी से चुनें। सही आटा, मौसम और शरीर के अनुसार खाने से आप ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल में रख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
