दिल्ली में कहर बनकर सामने आ रहा ये खतरनाक रोग, 2 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित, कई लोगों ने गंवाई जान

दिल्ली में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं जिससे आज तक संक्रमित लोगों का आंकड़ा भी 2 हजार के आंकड़े को पार कर चुका है। इसी बढ़ते खतरे के बीच एक और डराने वाली खबर सामने आई है कि जिसमें बताया गया कि डेंगू से 2 और लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। आइए जानते हैं इससे बचाव के कुछ आसान उपाय...

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से डेंगू ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू किया है। जिससे आज तक संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 2100 से अधिक हो चुकी है। सभी अस्पतालों में मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। सरकारी आंकड़ों की मानें तो सितंबर माह में डेंगू से पहली मौत का मामला सामने आया था। लेकिन हाल ही में दिल्ली के 2 बड़े अस्पतालों से 2 और लोगों की डेंगू के चलते मौत का मामले सामने आए हैं। आज हम आपको डेंगू जैसी खतरनाक रोग से बचने के आसान उपाय बताने जा रहे हैं।

dengue cases in delhi

इतने लोगों ने गंवाई जान

डेंगू का कहर लोगों पर मौत बनकर बरस रहा है, जिससे लोगों में डर का माहौल है। देश की राजधानी दिल्ली में एमसीडी की साप्ताहिक रिपोर्ट की मानें तो इस साल डेंगू के चलते अभी तक कुल 3 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जबकि पिछले साल इस वायरस के चलते 19 लोग काल के गाल में समा गए थे। इसके साथ ही रिपोर्ट की मानें तो पिछले हफ्ते राजधानी में कुल 485 नए मामले सामने आए हैं।

End of Feed