Home Remedies for Dengue: उत्तरप्रदेश के कई शहर जैसे प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में डेंगू कहर बरपा रहा है। रविवार को इलाज के दौरान नौ लोगों ने दम तोड़ दिया है। डेंगू की शुरुआत बुखार से होती है। इसके साथ ही सिर और शरीर में तेज दर्द होता है रैशेज होने लगते हैं। व्यक्ति के प्लेटलेट्स लगातार गिरने लगते हैं। डेंगू का बुखार कई दिनों तक नहीं उतरता है। डेंगू से पीड़ित व्यक्ति तीन से 14 दिनों तक परेशान रहता है। डेंगू के दौरान जहां आपको डॉक्टर की सलाह लेनी ही चाहिए। वहीं, कुछ घरेलू नुस्खों के जरिए भी आप इस बीमारी से निजात पा सकते हैं।
Dengue Problem
पपीते के पत्ते डेंगू का एक प्रभावी इलाज है। डेंगू के दौरान पपीते के पत्तों को धोकर काट लें और इसे भिगो लें। इसके बाद पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को उस पानी में डालें जिसमें पपीते के पत्ते को भिगाकर रखा है। इसे छानकर पी लें। इससे न सिर्फ प्लेटलेट्स काउंट बढ़ता ही है। साथ ही आपकी इम्युनिटी भी बढ़ती है।
काली मिर्च और मेथी के पत्ते
काली मिर्च डेंगू के लिए बेहद कारगर होती है। काली मिर्च और तुलसी के पत्तों को पानी में उबाल लें। रोजाना दो बार इस पानी का सेवन करें। ये न सिर्फ डेंगू से छुटकारा दिलाता है और इम्युनिटी भी बढ़ाता है। काली मिर्च के अलावा मेथी पत्ते भी काफी कारगर होता है। मेथी के पत्तों में एंटी इन्फेलेमेटरी गुण होते हैं। मेथी के सूखे पत्ते लेकर ग्लास पानी में उबाल लें। इस उबले हुए पानी को छानकर पिएं, आपको आराम मिलेगा।
कीवी फल से बढ़ाएं प्लेटलेट्स
डेंगू में प्लेटलेट्स तेजी से घटने लगते हैं। कीवी के फल में विटामिन सी होता है। ये एंटीबॉडी बनाने में मदद करता है और इम्युनिटी भी बढ़ाता है। कीवी के फल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। शरीर को ये विटामिन बी 9 भी प्रदान करता है, जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करता है।
डेंगू में नारियल का पानी किसी दवा से कम नहीं होता है। नारियल के पानी से शरीर हाइड्रेट रहता है। इसके अलावा ये शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्व भी देता है
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
