दिल्ली के पुरुषों में कैंसर दर देश में सबसे ज्यादा, जानिए क्यों बिगड़ रहा है राष्ट्रीय राजधानी का हेल्थ बैलेंस

Delhi Has The Highest Cancer Rate Among Men: हाल ही में दिल्ली में पुरुषों के स्वास्थ्य को लेकर एक नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो राजधानी में पुरुषों में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां तक कि दिल्ली में पुरुषों में कैंसर की दर सबसे अधिक है। चलिए जानते हैं आखिर रिपोर्ट में क्या कुछ सामने आया है और इसके पीछे की मुख्य वजह क्या है।

Delhi Has The Highest Cancer Rate Among Men: दिल्ली में पुरुषों के स्वास्थ्य को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में एक खास रिपोर्ट जारानी हुई है, जिसमें यह बात सामने आई है कि दिल्ली में पुरुषों में कैंसर की दर पूरे देश में सबसे अधिक है। यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चुनौती है, बल्कि यह दिल्ली के निवासियों के जीवन पर भी गहरा प्रभाव डाल रही है। राष्ट्रीय राजधानी में कैंसर के मामलों में वृद्धि के पीछे कई कारण हैं, जिनमें वायु प्रदूषण, अस्वस्थ जीवनशैली और तंबाकू का उपयोग शामिल हैं। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर इसके पीछे की मुख्य वजह क्या है और दिल्ली शहर का स्वास्थ्य संतुलन क्यों बिगड़ रहा है।

Delhi Has The Highest Cancer Rate Among Men

Delhi Has The Highest Cancer Rate Among Men (फोटो: Istock)

वायु प्रदूषण का प्रभाव

दिल्ली की वायु गुणवत्ता देश में सबसे खराब मानी जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि खराब वायु गुणवत्ता कैंसर के मामलों में वृद्धि का एक प्रमुख कारण है। वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों और कोलन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। जब लोग लगातार प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं, तो यह उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

End of Feed