फिर लौट रहा है क्या कोरोना, कुमार शानू का बेटा भी कोविड के चलते अस्पताल में भर्ती, कितना गंभीर है मामला? डॉक्टर्स से जानें

COVID-19 India Update: कोविड-19 ने एक बार फिर भारत में दस्तक दे दी है। हाल ही में सिंगर कुमार शानू के बेटे जान कुमार शानू के कोविड-19 संक्रमित होने के बाद कोरोना फिर चर्चा में है। जानिए देश में कोविड की मौजूदा स्थिति क्या है और इस बार कितना गंभीर है कोरोना का वायरस।

COVID 19 India Update: देश में एक बार फिर कोविड-19 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मगर इसकी वजह सिर्फ कोरोनावायरस के बढ़ते मामले ही नहीं, बल्कि मशहूर गायक कुमार शानू के बेटे और सिंगर जान कुमार शानू (jaan kumar sanu) का कोविड-19 संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती होना भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में अब तक कोविड संक्रमण के 8 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 2 लोगों की मौत की भी जानकारी सामने आई है।

COVID-19 India Update Jaan kumar sanu hospitalised due to coronavirus

फिर भार में लौटा कोरोना, कुमार सानू का बेटा भी आया चपेट में

ऐसे में लोगों के मन में फिर वही सवाल उठने लगे हैं कि क्या कोरोना दोबारा लौट रहा है और क्या पहले जैसी चिंता करने की जरूरत है? डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल घबराने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। ज्यादातर लोगों में संक्रमण हल्का है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह अब भी गंभीर हो सकता है। इसलिए सही जानकारी और समय पर सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।

End of Feed