Dinesh Phadnis Death: CID फेम दिनेश फडनीस का 57 की उम्र में निधन, मल्टीपल ऑर्गन फेलियर बना वजह, जानें कैसे होता है ये

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 5, 2023, 11:42 AM IST

टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो सीआईडी ​​में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय अभिनेता दिनेश फडनीस का मंगलवार को 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शो में दया की भूमिका निभाने वाले उनके सीआईडी ​​सह-अभिनेता दयानंद शेट्टी ने उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ''दिनेश ने रात 12.08 बजे अंतिम सांस ली।'' अभिनेता की उम्र 57 वर्ष थी और उनका मुंबई के तुंगा अस्पताल में इलाज चल रहा था।

टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो सीआईडी में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय अभिनेता दिनेश फडनीस का मंगलवार को 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शो में दया की भूमिका निभाने वाले उनके सीआईडी सह-अभिनेता दयानंद शेट्टी ने उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ''दिनेश ने रात 12.08 बजे अंतिम सांस ली।'' अभिनेता की उम्र 57 वर्ष थी और उनका मुंबई के तुंगा अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Dinesh Phadnis Death

शेट्टी ने बताया कि दिनेश की मौत मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि दिनेश, ''बहुत सारी बीमारियों से जुझ रहे थे और उन्हें कल रात वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। एक्टर का अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। इससे पहले खबर आई थी कि दिनेश को रविवार को कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में, शेट्टी ने पुष्टि की कि यह कार्डियक अरेस्ट नहीं बल्कि लीवर डैमेज है।

End of Feed