दुबले-पतले लोगों के लिए संजीवनी की तरह काम करता है चीकू शेक, महीने भर में बढ़ जाएगा वजन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 10, 2023, 02:51 PM IST

सर्दियों के मौसम में कई तरह के मौसमी फल मिलते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हीं में से एक है चीकू। चीकू सर्दियों के मौसम में मिलने वाला एक अद्भुत फल है। पोषक तत्वों से भरपूर चीकू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चीकू को सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। चीकू विटामिन ए और विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है।

सर्दियों के मौसम में कई तरह के मौसमी फल मिलते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हीं में से एक है चीकू। चीकू सर्दियों के मौसम में मिलने वाला एक अद्भुत फल है। पोषक तत्वों से भरपूर चीकू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चीकू को सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। चीकू विटामिन ए और विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। दुबले-पतले लोगों के लिए चीकू किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं माना जाता है। चीकू में सोडियम, कॉपर, आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा, चीकू में पॉलीफेनॉल होते हैं, जिनमें एंटी-एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो सर्दियों में शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं।

Chikoo shake for weight gain

दुबले-पतले लोगों के लिए चीकू शेक का सेवन सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। जो लोग दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं वो लोग अपनी डाइट में चीकू को जरूर शामिल करे। ऐसे में आज हम आपको चीकू के सेवन का सही तरीका बताने जा रहे हैं।

End of Feed