Cesarean Delivery : प्रेगनेंसी के दौरान कुछ परेशानी आने पर महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी करनी पड़ती है। यह काफी बड़ा ऑपरेशन होता है, जिसमें पेट की कई परतें काटी जाती हैं। सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को रिकवर होने में काफी समय लगता है। ऐसे में महिलाओं को सर्जरी के करीब 6 महीनों तक अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान खानपान का काफी ध्यान रखना होता है। साथ ही कुछ खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को क्या नहीं खाना चाहिए?
सिजेरियन डिलीवरी के बाद न खाएं ये चीजें
घी न खाएं
सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को घी का सेवन नहीं करना चाहिए। घी का अधिक सेवन करने से महिलाओं का वजन काफी बढ़ जाता है, जिसे घटाने में परेशानी होती है। कुछ रिसर्च में दावा किया गया है कि शरीर का अधिक वजन बढ़ने से घाव को भरने में देरी होती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि सिजेरियन के बाद आपका घाव जल्दी भरे तो घी कम से कम मात्रा में खाएं।
मसालेदार चीजों से बनाएं दूरी
सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को मसालेदार चीजों से दूरी बनाने की जरूरत होती है। मसालेदार चीजें न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होता है, बल्कि इससे आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद मसालेदार चीजें न खाएं।
कार्बोनेटिड ड्रिंक्स से बना लें दूरी
सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को कार्बोनेटिड ड्रिंक्स के सेवन से परहेज करने की जरूरत होती है। दरअसल, इस तरह के ड्रिंक्स में शुगर, आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव्स होता है, जो आपके शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को कार्बोनेटिड ड्रिंक्स न पिलाएं। वहीं, इस तरह के ड्रिंक्स के ब्रेस्ट मिल्क भी कम हो सकता है।
कटहल न खाएं
सिजेरियन डिलीवरी के बाद कटहल या फिर इससे बनी चीजों का सेवन न करें। अगर आप इस तरह की चीजें खाते हैं तो इससे पेट में जलन, दर्द, अपच, एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। साथ ही ब्रेस्टफीडिंग बेबी को कोलिक पेन हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को कटहल न खिलाएं।
सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको इस दौरान किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
