सरकार की बड़ी उपलब्धि, 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर जांच पूरी

देश में सर्वाइकल कैंसर के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। इसकी गंभीरता को देखते हुए देशभर में 10.18 करोड़ से अधिक महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर के लिए जांच की जा चुकी है। आइए जानते हैं इसके बारे और विस्तार से...

यह उपलब्धि केंद्र सरकार की ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत चलाई जा रही जनसंख्या आधारित जांच पहल के अंतर्गत हासिल की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 30 से 65 वर्ष की आयु की महिलाओं को इस जांच के दायरे में लाया गया है। जांच का मुख्य तरीका ‘विजुअल इंस्पेक्शन विद एसिटिक एसिड’ (VIA) है, जो देश के उप-स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की जाती है

cervical cancer (Photo -Canva)

आशा कार्यकर्ताओं की ली गई मदद

जमीनी स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका। इस अभियान में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम रही। वे "सीबीएसी फॉर्म" के जरिए जोखिम में पाई गई महिलाओं की पहचान कर उन्हें नियमित जांच और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने में मदद करती हैं। साथ ही वे कैंसर की शुरुआती पहचान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।

End of Feed