मार्च के महीने में आलू खा सकते हैं क्या, जानें इस महीने में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए, किन चीजों से बनाकर रखें दूरी

बदलते मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी बीमारियों से बचना चाहते हैं तो सही खान पान को अपनाकर मौसम बदलते वक्त वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। कई लोग ये जानना चाहते हैं कि मार्च में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए। क्या आलू खाए जा सकते हैं मार्च में। जानें इस बारे में।

Can we eat potatoin March: मौसम में बदलाव के साथ ही हमारे शरीर पर भी इसका असर दिखने लगता है। कभी सर्दी-खांसी, तो कभी पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे समय में खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। भारतीय रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जियों में से एक आलू भी अक्सर चर्चा में रहती है कि क्या मौसम बदलते समय इसे खाना कम कर देना चाहिए। क्या मार्च में आलू नहीं खाने चाहिए।

can we eat potato in March, should we eat pottao or not

मार्च में किन सब्जियों से दूरी बनानी चाहिए

मौसम बदलने पर आलू खाने का क्या असर पड़ता है

आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। लेकिन अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह पाचन संबंधी समस्याएं भी बढ़ा सकता है। मौसम बदलने के समय कई लोगों को गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें होने लगती हैं, और आलू इन समस्याओं को कुछ मामलों में बढ़ा सकता है। इसके अलावा तला हुआ आलू या ज्यादा मसालेदार आलू खाने से पाचन पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, खासकर तब जब मौसम बदल रहा हो और शरीर पहले से ही नई परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल रहा हो।

End of Feed