रोजाना केवल 50 सीढ़ियां चढ़ने से हृदय रोग का खतरा 20 फीसदी तक हो सकता है कम, स्टडी में सामने आई ये बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2023, 05:25 PM IST

रोजाना 10,000 या 7,000 कदम चलना भूल जाइए। एक नए अध्ययन के अनुसार, प्रतिदिन कम से कम 50 सीढ़ियां चढ़ने से हृदय रोग का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। एथेरोस्क्लेरोसिस जर्नल में प्रकाशित अमेरिका के लुइसियाना में तुलाने विश्वविद्यालय के अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन 50 से अधिक सीढ़ियां चढ़ने से हृदय रोग का खतरा 20 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

रोजाना 10,000 या 7,000 कदम चलना भूल जाइए। एक नए अध्ययन के अनुसार, प्रतिदिन कम से कम 50 सीढ़ियां चढ़ने से हृदय रोग का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।एथेरोस्क्लेरोसिस जर्नल में प्रकाशित अमेरिका के लुइसियाना में तुलाने विश्वविद्यालय के अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन 50 से अधिक सीढ़ियां चढ़ने से हृदय रोग का खतरा 20 प्रतिशत तक कम हो सकता है। एथेरोस्क्लोरोटिक हृदय रोग (एएससीवीडी) के साथ-साथ कोरोनरी धमनी रोग और स्ट्रोक दुनिया भर में बीमारियों और मृत्यु दर के प्रमुख कारण हैं।

heart disease

तुलाने यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर डॉ लू क्यूई ने कहा, उच्च तीव्रता वाली सीढ़ियां चढ़ना कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस और लिपिड प्रोफाइल में सुधार करने का एक कुशल तरीका है, खासकर उन लोगों के लिए जो ज्यादा व्यायाम करने में असमर्थ हैं।

End of Feed