Buttermilk With Pudina Benefits: गर्मी में दिन में भोजन के साथ एक गिलास छाछ मिल जाए, तो इससे भोजन का स्वाद कई गुणा बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह देसी ड्रिंक सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होती है। यह प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडक देने वाली एक पोषण से भरपूर ड्रिंक है। यह गर्मी में आपके मूड को रिफ्रेश कर देती है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फैट, विटामिन बी, प्रोबायोटिक्स आदि की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी छाछ में पुदीना मिलाकर पिया है? क्या आप जानते हैं, अगर आप छाछ में कुछ पुदीने की पत्तियां भी डालकर पिएं, तो इससे छाछ के स्वास्थ्य लाभ कई गुणा बढ़ जाते हैं। पुदीना में प्राकृतिक कूलिंग गुण होते हैं। साथ ही, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। छाछ में पुदीना मिलाकर पीने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Buttermilk With Pudina Benefits
छाछ में पुदीना डालकर पीने के फायदे - Buttermilk With Pudina Benefits In Hindi
पाचन क्रिया बनाए दुरुस्त
जिन लोगों को पान संबंधी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए यह एक रामबाण ड्रिंक है। इसका नियमित सेवन करने से पाचन संंबधी समस्याएं दूर होती हैं। यह आंतों की सूजन कम करने और अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, डाइजेशन को मजबूत बनाता है।
शरीर को रखे ठंडा
गर्मी के मौसम में पुदीने वाली छाछ शरीर को ठंडा रखने का एक बेहतरीन तरीका है। यह गर्मी को मात देने में मदद करता है। यह शरीर में पानी की कमी से बचाते हैं। शरीर को कूल और हाइड्रेट रखते हैं।
गर्मी में लू से बचाए
गर्मी के मौसम में लोग गर्म हवाओं की चपेट में आ जाते हैं, जिसकी वजह से बुखार, शरीर का अधिक तापमान, उल्टी-दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनकी वजह से शरीर में भी काफी कमजोरी आ जाती है। इससे बचाव और जल्दी छुटकारा दिलाने में यह ड्रिंक बहुत लाभकारी है।
रखे तरोताजा
गर्मी में होने वाली थकान और आलस्य को दूर करने के लिए यह एक बेहतरीन ड्रिंक है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ तरोताजा और ऊर्जावान महसूस कराने में भी मदद करती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं आए दिन परेशान करती हैं। आप वायरल फ्लू और संक्रमण आदि की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में नियमित पुदीना छाछ पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
