मानसून में घुस सकता है दिमाग में कीड़ा, भूलकर भी नजरअंदाज न करें ये लक्षण, खराब होगी दिमागी सेहत

Monsoon Mein Dimag Mein Keeda Ke Lakshan: मॉनसून में दिमाग में कीड़ा (ब्रेन पैरासाइट) घुसने का खतरा बढ़ जाता है। हाल ही में मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स की भी इसको लेकर रिपोर्ट सामने आई, जिसमें ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सिरदर्द, दौरे और उल्टी जैसे लक्षण नजरअंदाज करने पर दिमागी सेहत बिगड़ सकती है। जानें किन लोगों को है ज्यादा खतरा और कैसे करें बचाव।

Monsoon Mein Dimag Mein Keeda Ke Lakshan: शायद ही कोई हो सकता है जिसे मॉनसून का मौसम पसंद न हो। इस दौरान रिमझिम बारिश का मजा हम सभी लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वहीं, इसके साथ ठंडक और चाय-पकोड़े का मजा ही कुछ और है। लेकिन इसी मौसम में कई छिपे हुए खतरे भी साथ आते हैं, जो दिखते नहीं लेकिन सेहत पर गहरा असर डालते हैं। मुंबई स्थित वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स की एक रिपोर्ट की मानें तो मुंबई में दिमाग में पैरासाइट यानी कीड़ा घुसने के मामलों को लेकर चिंता जताई है।

Monsoon Mein Dimag Mein Keeda Ke Lakshan

Monsoon Mein Dimag Mein Keeda Ke Lakshan

बारिश के मौसम में गंदगी और नमी की वजह से ऐसे पैरासाइट पनपते हैं और फिर इंसान के दिमाग तक पहुंच जाते हैं। ये संक्रमण धीरे-धीरे दिमाग को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए जरूरी है कि मानसून में थोड़ा और सतर्क रहें और हर लक्षण को समझें। आइए जानते हैं इस बीमारी के पीछे की वजहें, लक्षण और बचाव।

End of Feed